सितंबर में लॉन्च होगा OnePlus का सबसे सस्ता फोन, कीमत होगी 19000 रुपए से भी कम!
Upcoming Smartphone: OnePlus N6 Lite को सितंबर के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है और ये फोन OnePlus N6x से कम कीमत में उतारा जा सकता है. इस फोन में 4 जीबी रैम हो सकती है.
Highlights
- वनप्लस का सबसे सस्ता फोन होगा N6 Lite.
- सितंबर के अंत तक हो सकता है लॉन्च.
- 4 जीबी रैम के साथ हो सकता है लॉन्च.
OnePlus N6x को जुलाई के आखिर में कंपनी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था. अब ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी N6 लाइनअप को एक और हैंडसेट के साथ बढ़ाने की तैयारी कर रही है, जो भारत में N6x की जगह ले सकता है. कंपनी का अपकमिंग फोन इससे भी सस्ता हो सकता है. इसे OnePlus N6 Lite नाम से उतारा जा सकता है. हाल ही में एक रिपोर्ट से इस बात का पता चलता है कि कंपनी देश में सबसे सस्ता 4G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है, ये फोन इस साल का कंपनी का आखिरी हैंडसेट हो सकता है.
4 जीबी रैम के साथ आ सकता है फोन
X पर एक पोस्ट में टिपस्टर अभिषेक यादव ने दावा किया कि इस महीने के आखिर में भारत में लाइट मॉडल को लॉन्च करेगा. यह फोन देश में अब तक का कंपनी का सबसे सस्ता फोन हो सकता है. फोन 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा, फिलहाल अपकमिंग मॉडल के बारे में बाकी जानकारी गुप्त रखी गई है.
कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया था कि कंपनी सितंबर में 4जी फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है. यह हैंडसेट बजट मॉडल के तौर पर आ सकता है.
OnePlus N6 Lite Price (संभावित)
अगर ये जानकारी सही निकलती है तो OnePlus N6 Lite की कीमत OnePlus N6x से कम हो सकती है. N6x को जुलाई में 18,999 रुपए की शुरुआती कीमत में उतारा गया था, इस कीमत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट मिलता है. इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए है. इस हैंडसेट में 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन है जो 900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. अगर लाइट मॉडल की कीमत N6x से कम हुई तो इसका मतलब ये हुआ कि इस मॉडल को 19 हजार से कम कीमत में उतारा जा सकता है.
इस डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Apex प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है, फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. 15 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000 एमएएच की दमदार बैटरी मिलती है.
ये भी पढ़ें- 21 साल की इकोनॉमिस्ट को कैसे आया हनुमान अंश का आइडिया? ये है सक्सेस के पीछे की कहानी
Latest Stories
iOS 27 कब होगा रिलीज? इन iPhones में मिलेगा नया अपडेट, Siri AI समेत मिलेंगे बड़े फीचर्स
21 साल की इकोनॉमिस्ट को कैसे आया हनुमान अंश का आइडिया? ये है सक्सेस के पीछे की कहानी
50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा, लॉन्च हुआ iQOO का नया फोन Z11xa 5G
