OnePlus Nord 6 से OnePlus N6x तक, 4000 रुपए तक महंगे हो गए ये स्मार्टफोन्स!

OnePlus ने भारत में कई नॉर्ड स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिसमें नॉर्ड 6, नॉर्ड CE 6, नॉर्ड CE 6 लाइट, N6 और N6x स्मार्टफोन्स शामिल हैं. नई कीमतों के साथ ये सभी मॉडल्स कंपनी की साइट पर लिस्ट हैं.

वनप्लस स्मार्टफोन Image Credit: वनप्लस

Highlights

  • बढ़ गई वनप्लस स्मार्टफोन्स की कीमतें.
  • नॉर्ड CE 6 लाइट हुआ 4000 रुपए महंगा.
  • कंपनी की साइट पर लाइव हुई नई कीमतें.

OnePlus ने एक बार फिर कई स्मार्टफोन्स की कीमतों को बढ़ा दिया है. OnePlus Nord 6, Nord CE 6 Lite, Nord CE 6, OnePlus N6x और OnePlus N6, कंपनी के मिड रेंज और बजट पोर्टफोलियो के कई मॉडल्स पर असर पड़ेगा. नई कीमतें अब कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिख रही है. कीमत में यह नया बदलाव मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट की बढ़ती कीमतों के बीच आया है, इस ट्रेंड ने पूरी इंडस्ट्री में स्मार्टफोन बनाने वालों पर असर डाला है.

महंगी हो गई वनप्लस नॉर्ड 6 सीरीज

OnePlus Nord 6 5G के दोनों वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, 8GB रैम और 256GB वेरिएंट अब 46,999 रुपए है, 12GB रैम और 256 जीबी वेरिएंट अब 52,999 रुपए में मिलेगा. OnePlus Nord CE 6 5G भी महंगा हो गया है, इस हैंडसेट के 6GB रैम और 128 जीबी वेरिएंट अब 28,999 रुपए, 8GB रैम और 128GB वेरिएंट अब 37999 रुपए, 8GB रैम और 256 जीबी वाला टॉप वेरिएंट अब 41999 रुपए में बेचा जाएगा.

4 हजार बढ़ी इस फोन की कीमत

मनीकंट्रोल के मुताबिक, OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. 3000 रुपए की बढ़ोतरी के बाद 6GB रैम और 128 जीबी वेरिएंट अब 28,999 रुपए, 8GB रैम और 128 जीबी वेरिएंट अब 30,999 रुपए में मिलेगा. 8 जीबी रैम और 256 जीबी वाला टॉप वेरिएंट 4 हजार रुपए महंगा हो गया है, कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब इस वेरिएंट को 34999 रुपए में खरीद पाएंगे.

OnePlus N6 के 4GB रैम और 128 जीबी वेरिएंट अब 24999 रुपए, 6GB रैम और 128 जीबी वेरिएंट अब 26999 रुपए में मिलेगा. OnePlus N6x की कीमत में 2000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, 4GB रैम और 64 जीबी वेरिएंट अब 20999 रुपए, 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट अब 22999 रुपए में बेचा जाएगा.

बदली हुई कीमतें अब वनप्लस इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव हैं. हालांकि कंपनी ने लेटेस्ट बदलाव पर ऑफिशियली कोई कमेंट नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बढ़ोतरी स्मार्टफोन इंडस्ट्री में मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट की ज्यादा कीमतों से जुड़ी है.

ये भी पढ़ें- 6500mAh बैटरी, IP69K रेटिंग और AMOLED डिस्प्ले, भारत में लॉन्च हुआ Pova 8 Pro 5G