6500mAh बैटरी, IP69K रेटिंग और AMOLED डिस्प्ले, भारत में लॉन्च हुआ Pova 8 Pro 5G
Smartphone under 50000: ग्राहकों के लिए Pova 8 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है. डुअल रियर कैमरा सेटअप, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, कूलिंग सिस्टम जैसी खूबियों से पैक्ड इस फोन के दो वेरिएंट्स उतारे गए हैं.
Highlights
- 21 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर सेल.
- पोवा का नया 5जी फोन लॉन्च.
- 6500mAh बैटरी से है लैस.
Pova 8 Pro 5G Launched: भारतीय बाजार में नए पोवा स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है, स्टैंडर्ड Pova 8 के लॉन्च के कुछ महीनों बाद प्रो मॉडल को उतारा गया है. तीन कलर ऑप्शन में उतारा गया ये फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 सीरीज चिपसेट, 45 वॉट फास्ट चार्जिंग और डुअल रियर कैमरा सेटअप जैसी खूबियों के साथ लॉन्च हुआ है. कंपनी का दावा है कि फोन को 2 ओएस अपग्रेड और तीन साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.
कंपनी का दावा है कि डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए फोन को IP69K रेटिंग मिली हुई है.फोन को कूल डाउन करने के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी है. रियर में Alive Matrix Display है, जिसमें 177 मिनी एलईडी लगाई गई हैं, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 49 से ज्यादा सिनेरियो के लिए ब्रीदिंग लाइच इफेक्ट बनाता है.
Pova 8 Pro 5G Price in India
इस फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपए, 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54999 रुपए है. चुनिंदा क्रेडिट, डेबिट कार्ड और यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 3000 रुपए का इंस्टेंट कैशबैक भी है. फोन की सेल 21 अगस्त से Flipkart पर शुरू होगी. ये फोन ग्रेफाइट ब्लैक, आर्क व्हाइट और टूंडरा ग्रीन रंग में मिलेगा. इस प्राइस रेंज में पोवा का ये फोन शाओमी, ओप्पो, वीवो ब्रैंड के स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देगा.
Pova 8 Pro 5G Specifications
- ओएस: फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर काम करता है.
- डिस्प्ले: फोन में 6.78 इंच हाइपरलक्स एमोलेड डिस्प्ले है, जो 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 429ppi पिक्सल डेंसिटी और 93.18 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है.
- चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, साथ में टेक्नो पी1 ग्राफिक्स चिप और ARM Mali-G615 MC2 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है.
- कैमरा: ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा. सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है.
- बैटरी: 6500mAh की बैटरी दी गई है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
- कनेक्टिविटी: फोन में 5G, वाई-फाई 6, 4G LTE, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, एक USB टाइप-C पोर्ट, जीपीएस, एनएफसी, ग्लोनास सपोर्ट करता है. सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट भी है.
ये भी पढ़ें– YouTube Rule Change: क्रिएटर्स पर होगी व्यूज की बारिश? 24 अगस्त से बदल रहा है ये नियम
Latest Stories
Apple करेगा बड़ा धमाका, AirPods में होगा कैमरा! सामने आया Video
YouTube Rule Change: क्रिएटर्स पर होगी व्यूज की बारिश? 24 अगस्त से बदल रहा है ये नियम
18 की उम्र में छोड़ा कॉलेज, अब अंतरिक्ष में खोज निकाला ‘ब्लैक होल स्टार’, ये है रोहन नायडू की कहानी
