Opening Bell: लाल निशान में खुला बाजार! Sensex 235 अंक टूटा, 25,884 पर ओपन हुआ Nifty, IT स्टॉक में गिरावट तेज
शुक्रवार को बाजर गिरावट के साथ खुला. Sensex 235 अंक टूटा, वहीं Nifty में भी 45 अंक की गिरावट दर्ज की गई. Nifty IT, Nifty Auto समेत कुछ सेक्टर लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की है, वहीं Nifty Bank से लेकर Nifty Pharma और Nifty Metal इंडेक्स में 1.5 फीसदी से अधिक की तेजी आई है.
Highlights
- Sensex 235 अंक गिरकर 84,093 पर खुला
- Nifty 45 अंक टूटकर 25,839 पर शुरू
- निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, मुनाफावसूली दिखी
Share Market Today : सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार ने कमजोर शुरुआत की. NSE का बेंचमार्क सूचकांक Nifty 50 पिछले बंद स्तर 25,884.50 के मुकाबले 25,839.25 पर खुला, यानी शुरुआती कारोबार में करीब 45 अंकों की गिरावट के साथ यह लाल निशान में आ गया. Nifty की तरह BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक Sensex भी शुक्रवार को कमजोरी के साथ खुला. यह पिछले बंद स्तर 84,328.59 के मुकाबले 84,093.24 पर खुला, यानी शुरुआती कारोबार में करीब 235 अंकों की गिरावट के साथ यह लाल निशान में आ गया.
सेक्टोरल इंडेक्स का क्या है हाल?
Nifty IT, Nifty Auto समेत कुछ सेक्टर लाल निशान में कारोबार की शुरुआत की है, वहीं Nifty Bank से लेकर Nifty Pharma और Nifty Metal इंडेक्स में 1.5 फीसदी से अधिक की तेजी आई है.

टॉप गेनर्स
27 सितंबर के शुरुआती कारोबार में Muthoot Finance, Hindustan Zinc, Vedanta Alumin, Polycab India और Hindalco Industries जैसे स्टॉक्स में लगभग 3 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई है.

टॉप लूजर्स
लगातार रैली के बाद शुक्रवार को IT सेक्टर के स्टॉक्स दबाव में कारोबार करते हुए दिख रहे हैं. TCS से लेकर Infosys, Wipro और HCL Tech जैसे स्टॉक्स में तेज गिरावट आई है.

रुपया शुरुआती कारोबार में 6 पैसे कमजोर
भारतीय रुपया 27 नवंबर को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की कमजोरी के साथ 92.50 पर खुला. बुधवार को रुपया 92.44 पर बंद हुआ था. शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये पर हल्का दबाव देखने को मिला.
Data Source – NSE/BSE/Groww
इसे भी पढ़ें- दमदार कमाई के बाद भी स्मॉल कैप निवेशकों को हो रहा घाटा, 900 से ज्यादा शेयरों में 45% तक गिरावट; जानें क्यों
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
Latest Stories
Stocks to Watch: 27 नवंबर को फोकस में रहेंगे ये शेयर, Tata Group से लेकर Exide Industries में दिख सकती है हलचल
कमाई के लिए 3 नए दांव! हफ्तेभर में 12% तक चढ़ेंगे ये शेयर; एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह
जारी है बाजार में तेजी का दौर! 26,000 के बेहद करीब पहुंचा Nifty, सेंसेक्स भी 84,000 पार, इन शेयरों ने दिखाया दम
