बेंगलुरु में ₹35 लाख का पैकेज ठुकराया, टेक प्रोफेशनल को रिक्रूटर की एक बात नहीं आई पसंद, जानें क्या थी वजह
बेंगलुरु की एक कंपनी ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट को सालाना 35 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया, लेकिन उसने नौकरी ठुकरा दी. वजह सिर्फ कम फिक्स्ड सैलरी नहीं, बल्कि वीकेंड पर काम, देर रात क्लाइंट कॉल और टीम को परिवार बताने वाली कंपनी की सोच थी. टेक प्रोफेशनल ने मोटी सैलरी से ज्यादा वर्क-लाइफ बैलेंस को प्राथमिकता दी.
Highlights
- बेंगलुरु की कंपनी ने टेक प्रोफेशनल को 35 लाख का ऑफर दिया
- वीकेंड काम और देर रात कॉल की शर्तें बनीं परेशानी
- वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए इंजीनियर ने नौकरी ठुकरा दी
बेंगलुरु की एक कंपनी ने एक टेक प्रोफेशनल को सालाना 35 लाख रुपये का शानदार जॉब ऑफर दिया, लेकिन उसने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया. आमतौर पर इतनी बड़ी सैलरी का ऑफर मिलने पर कोई भी नौकरी बदलने के बारे में सोच सकता है, लेकिन इस शख्स के लिए मोटी सैलरी से ज्यादा जरूरी काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन था. नौकरी छोड़ने के पीछे रिक्रूटर की एक बात भी बड़ी वजह बनी.
₹35 लाख का पैकेज, फिर भी नहीं मानी बात
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रुपेश नाम के एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट ने अपने जॉब इंटरव्यू और ऑफर से जुड़ा अनुभव साझा किया. उसने बताया कि बेंगलुरु की एक कंपनी ने उसे सालाना 35 लाख रुपये का पैकेज ऑफर किया था.
हालांकि, इस ऑफर में फिक्स्ड सैलरी का हिस्सा उसकी उम्मीद से काफी कम था. यानी कंपनी की ओर से बताया गया कुल सीटीसी और हर महीने मिलने वाली वास्तविक सैलरी के बीच अंतर था.
हफ्ते में पांच दिन ऑफिस और वीकेंड पर भी काम
सैलरी के अलावा कंपनी की वर्किंग कंडीशन भी उसके लिए चिंता का विषय थी. कंपनी चाहती थी कि कर्मचारी सप्ताह में पांच दिन ऑफिस आकर काम करें. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर वीकेंड पर भी काम करना पड़ सकता था.
इसमें देर रात क्लाइंट्स की कॉल अटेंड करना और प्रोडक्शन से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को सुलझाना शामिल था. यानी सामान्य कामकाजी घंटों के बाद भी कर्मचारी से उपलब्ध रहने की उम्मीद की जा रही थी.
रिक्रूटर की एक बात ने बदल दिया फैसला
इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा रिक्रूटर की एक बात को लेकर हुई. बातचीत के दौरान रिक्रूटर ने कहा कि उनकी टीम एक परिवार की तरह है और सभी कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मेहनत करने के लिए तैयार रहना चाहिए.
इसके साथ ही कंपनी का नोटिस पीरियड 90 दिनों का था. रुपेश को टीम की इस सोच से लगा कि नौकरी में काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो सकता है.
‘हम एक परिवार हैं’ जैसी बातें क्यों बनती हैं रेड फ्लैग?
कॉर्पोरेट दुनिया में अक्सर कंपनियां अपने कर्मचारियों को परिवार की तरह बताती हैं. पहली नजर में यह बात अच्छी लग सकती है, लेकिन कई बार इसके पीछे कर्मचारियों से उनकी जिम्मेदारियों से ज्यादा काम कराने की उम्मीद छिपी होती है.
इंडीड ऑस्ट्रेलिया की टैलेंट स्ट्रैटजी एडवाइजर लॉरेन एंडरसन के मुताबिक, ऑफिस में परिवार जैसी संस्कृति की बात करने से प्रोफेशनल और निजी सीमाएं धुंधली हो सकती हैं. इससे कर्मचारियों पर अवास्तविक उम्मीदों का दबाव भी बन सकता है.
अच्छी सैलरी से ज्यादा जरूरी वर्क-लाइफ बैलेंस
रुपेश ने साफ किया कि 35 लाख रुपये का पैकेज काफी आकर्षक था, लेकिन उसके लिए वर्क-लाइफ बैलेंस सबसे ज्यादा मायने रखता है. यही वजह रही कि उसने इस ऑफर को ठुकरा दिया.
यह मामला बताता है कि आज के दौर में नौकरी चुनते समय सिर्फ सीटीसी देखना काफी नहीं है. फिक्स्ड सैलरी, काम के घंटे, वीकेंड की छुट्टी, ऑफिस का माहौल और निजी जिंदगी के लिए मिलने वाला समय भी उतना ही जरूरी है.
Latest Stories
Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹42,000 की भारी छूट, Flipkart पर अब इतने रुपये में मिल रहा फोन
30% से ज्यादा महंगे हो सकते हैं प्रीमियम फोन, 1 लाख के पार जा सकती है कीमत
GTA 6: 1600 भारतीयों के दम पर गेमिंग वर्ल्ड में मचाया तहलका, ऐसे लहराया पूरी दुनिया में परचम
