TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

7000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro हुआ लॉन्च, कीमत 10,999 रुपए

Smartphone under 12000: ग्राहकों के लिए नया Lava Smart 4 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है. इस बजट फोन में 7000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, आइए जानते हैं कि इस हैंडसेट में क्या-क्या मिलता है?

लावा स्मार्टफोन Image Credit: लावा

Highlights

  • लावा के इस नए फोन की कीमत 11 हजार से कम.
  • 7000mAh बैटरी से लैस है लावा का ये फोन.
  • फोन के साथ मिलेगी फ्री डोरस्टेप सर्विस.

Lava Smart 4 Pro Launched: लावा ने ग्राहकों के लिए एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, यह फोन Lava Smart 4 और Lava Smart 4 Plus के साथ लाइनअप में तीसरा मॉडल है. इस हैंडसेट को कंपनी ने दो अलग-अलग रंगों में उतारा है और इस डिवाइस को आप कंपनी के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे. इस हैंडसेट में सिंगल रियर कैमरा सेंसर और 7000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी.

Lava Smart 4 Pro प्राइस इन इंडिया

लावा के इस बजट फोन का सिंगल वेरिएंट उतारा गया है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है और इस वेरिएंट के लिए आपको 10,999 रुपए खर्च करने होंगे. ये फोन आपको लावा के ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर मिलेगा. बाकी लावा स्मार्टफोन्स की तरह इस हैंडसेट के साथ भी कंपनी फ्री डोरस्टेप सर्विस ऑफर कर रही है. इस फोन को आप Konark Gold या फिर Neelam Blue दो रंगों में खरीद पाएंगे.

Lava Smart 4 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला ये लावा स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है और कंपनी का दावा है कि ये फोन नो Ads और नो ब्लोटवेयर एक्सपीरियंस ऑफर करता है. इस हैंडसेट में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.75 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन एलसीडी टचस्क्रीन मिलेगी. ड्रॉप एंड शॉक रेसिस्टेंस के लिए ये फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रैड मजबूती के साथ आता है.

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में यूनिसॉक टी610 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है. ये फोन 4 जीबी रैम के साथ आता है और इसमें 4 जीबी तक वर्चुअल रैम सपोर्ट है. फोटो, वीडियो, ऐप्स और बाकी चीजों को स्टोर करने के लिए 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं.

फोन के पिछले हिस्से में सिंगल 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश दी गई है. फ्रंट में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच है जिसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है. 7000 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में दिए पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है.

ये भी पढ़ें- Vivo X500 Series से Motorola Edge 70 Neo तक, अगले हफ्ते लॉन्च होंगे ये 4 नए फोन