Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, सेल में मिलेंगे ये ऑफर्स!

Amazon से पहले Flipkart ने सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है. अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से Big Billion Days 2026 शुरू होने वाली है, आइए आपको बताते हैं कि सेल के दौरान कौन-कौन सी डील्स मिल सकती हैं?

फ्लिपकार्ट सेल ऑफर्स Image Credit: फ्लिपकार्ट

Highlights

  • फ्लिपकार्ट ने किया बिग बिलियन डेज सेल का ऐलान.
  • अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होगी सेल.
  • प्लस मेंबर्स को सेल का अर्ली एक्सेस.

Flipkart Big Billion Days Sale 2026 Date: ई कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज की तारीख का ऐलान कर दिया है. सेल अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से शुरू होगी, सेल के लिए माइक्रोसाइट बनाई गई है जिसमें सेल के दौरान मिलने वाले बैंक कार्ड डिस्काउंट, डील्स और ऑफर्स की जानकारी मिलेगी. कंपनी ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि फ्लिपकार्ट प्लस, फ्लिपकार्ट ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर्स को सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा.

फ्लिपकार्ट ने तो सेल का ऐलान कर दिया है, अब जल्द अमेजन की ओर से भी फेस्टिव सीजन सेल का ऐलान होने की उम्मीद है. दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर सेल शुरू होने से ग्राहकों का सबसे ज्यादा फायदा होता है कि डील्स को कंपेयर करने में मदद मिलती है कि कौन सा प्रोडक्ट किस ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर कम कीमत में मिल रहा है.

कब से शुरू होगी Flipkart Sale?

सेल अगले महीने 9 अक्टूबर से शुरू होगी, लेकिन प्लस, ब्लैक और क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी. इस बार सेल के लिए आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक के साथ हाथ मिलाया गया है, इसका मतलब ये है कि अगर आप सेल के दौरान शॉपिंग करते वक्त इनमें से किसी भी कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा.

सेल में मिलेंगी ये डील्स और ऑफर्स

अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड है तो आप पेमेंट पर 10 फीसदी की बचत कर पाएंगे. फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2026 के दौरान प्राइस क्रैश, BBD स्पेशल्स, टिक टॉक डील्स, ब्रांड आवर्स, डबल डिस्काउंट और रश आवर्स डील्स मिलेंगी. सेल की तारीख नजदीक आने पर डील्स से पर्दा उठने की उम्मीद है.

ई-कॉमर्स कंपनी ने अभी तक डील्स के बारे में नहीं बताया है, लेकिन सेल के दौरान अलग-अलग कैटेगरी में कई इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कि स्मार्टफोन, लैपटॉप, PC, ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS), वॉशिंग मशीन, स्मार्ट होम अप्लायंसेज, रेफ्रिजरेटर और स्मार्टवॉच, काफी कम कीमतों पर मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- UPI से करते हैं Jio-Airtel का ₹3599 वाला रिचार्ज, क्या कटेगा चार्ज? यहां समझें गणित