7 एयरबैग्स वाली Mahindra की इस SUV ने गाड़े झंडे, क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग
Mahindra XUV 7XO ने क्रैश टेस्टिंग में अपनी मजबूती दिखा दी है, इस गाड़ी को टेस्टिंग में 5 स्टार रेटिंग मिली है. एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में इस एसयूवी ने कितने नंबर स्कोर किए हैं, इस गाड़ी में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं और इस गाड़ी की कीमत कितनी है? आइए जानते हैं.
Highlights
- XUV 7XO को मिली 5 स्टार रेटिंग.
- क्रैश टेस्ट में लोहालाट मजबूती हुई साबित.
- बेस वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपए से शुरू.
Mahindra XUV 7XO Safety Rating: महिंद्रा की इस एसयूवी ने क्रैश टेस्टिंग में इस बात को दिखा दिया है कि गाड़ी की मजबूती कितनी लोहालाट है. Bharat NCAP की टेस्टिंग में इस गाड़ी को एडल्ट सेफ्टी में 32 में से 30.76 प्वाइंट स्कोर किया है. वहीं, चाइल्ड सेफ्टी में इस गाड़ी ने 49 में से 44.97 प्वाइंट स्कोर किया है. क्रैश टेस्टिंग में इस गाड़ी के AX7 डीजल 2WD 7 सीटर ऑटोमैटिक और AX7L डीजल 4WD 7 सीटर ऑटोमैटिक गाड़ी को टेस्ट किया गया है.
फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से इस एसयूवी ने 14.76 प्वाइंट स्कोर किया और साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर असेसमेंट में इस गाड़ी ने 16 में से 16 प्वाइंट हासिल किए है.
महिंद्रा की इस एसयूवी में सेफ्टी के लिए फ्रंट एयरबैग, फ्रंट सीट बेल्ट प्रीटेंशनर और लोड लिमिटर, कर्टेन एयरबैग, साइड चेस्ट एयरबैग और साइड पेल्विस एयरबैग शामिल हैं. इक्विपमेंट शीट में पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन, ESC और सीट-बेल्ट रिमाइंडर भी स्टैंडर्ड तौर पर लिस्टेड हैं.
ड्राइवर के लिए नी एयरबैग ऑप्शनल है और फ्रंट पैसेंजर के लिए अवेलेबल नहीं है. कर्टेन एयरबैग पीछे तक फैले हुए हैं और सेकंड रो की बाहरी सीटों के लिए ISOFIX माउंट स्टैंडर्ड हैं. Bharat NCAP रेटिंग सिर्फ दो क्रैश टेस्टेड स्पेसिफिकेशन्स के बजाय XUV 7XO रेंज के एक बड़े हिस्से पर लागू होती है.
Mahindra XUV 7XO Safety Features
इस गाड़ी में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स सभी वेरिएंट्स में मिलते हैं, मगर हाई वेरिएंट्स में थर्ड रो में 7 एयरबैग्स मिलते हैं. इसके अलावा ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 540 डिग्री कैमरा सिस्टम और ISOFIX सीट अटैचमैंट सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा ये गाड़ी Level 2 ADAS फीचर्स जैसे कि अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसी खूबियों के साथ आती है.
Mahindra XUV 7XO Price in India
इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की कीमत 13 लाख 99 हजार रुपए (एक्स शोरूम) है, अगर आप इस एसयूवी का टॉप वेरिएंट लेते हैं तो आपको 25 लाख 49 हजार रुपए (एक्स शोरूम) खर्च करने पड़ेंगे.
ये भी पढ़ें- MG Windsor की ‘दुश्मन’ है ये इलेक्ट्रिक एसयूवी, अब एक ही झटके में 20 हजार रुपए तक हुई महंगी
Latest Stories
MG Windsor की ‘दुश्मन’ है ये इलेक्ट्रिक एसयूवी, अब एक ही झटके में 20 हजार रुपए तक हुई महंगी
Maruti Suzuki Brezza से Toyota Taisor तक, 10 लाख से सस्ती हैं ये 5 CNG गाड़ियां
10 लाख से सस्ती EV लॉन्च करेगी VinFast! जल्द आ सकती हैं दो नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां
