16 सितंबर को खुल रहे ये 3 IPO, ₹1625 करोड़ जुटाने की तैयारी! ₹145 तक पहुंचा GMP

16 सितंबर 2026 को SS Retail, Hero Motors और Jindal Supreme के आईपीओ खुलने जा रहे हैं. तीनों कंपनियां मिलकर करीब 1625 करोड़ रुपये जुटाएंगी. निवेशक इन आईपीओ में 18 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे. SS Retail का ग्रे मार्केट प्रीमियम 140 रुपये, Hero Motors का 24 रुपये और Jindal Supreme का 27 रुपये है.

IPO बाजार में बड़ा धमाका

Highlights

  • 16 सितंबर को SS Retail, Hero Motors और Jindal Supreme के आईपीओ खुलेंगे.
  • तीनों में 18 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा.
  • SS Retail का GMP ₹140 है, जबकि Hero Motors का ₹24 और Jindal Supreme का ₹27 है.

शेयर बाजार में आईपीओ के जरिए कमाई का मौका तलाश रहे निवेशकों के लिए 16 सितंबर 2026 का दिन काफी अहम रहने वाला है. इस दिन SS Retail, Hero Motors और Jindal Supreme के आईपीओ खुलने जा रहे हैं. तीनों कंपनियां मिलकर बाजार से करीब 1625 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं. इन तीनों आईपीओ में निवेशक 16 सितंबर से 18 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे.

खास बात यह है कि तीनों इश्यू को लेकर ग्रे मार्केट में भी गतिविधि देखने को मिल रही है. SS Retail का GMP 140, Hero Motors का 24 और Jindal Supreme का 27 रुपये है. ऐसे में निवेशकों की नजर सिर्फ आईपीओ के आकार और प्राइस बैंड पर ही नहीं, बल्कि ग्रे मार्केट के संकेतों पर भी रहेगी.

SS Retail IPO: ₹500 करोड़ का इश्यू, GMP ₹140

SS Retail IPO का कुल आकार 500 करोड़ रुपये है. यह बुक बिल्ड इश्यू है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए 85.08 लाख नए शेयर जारी करके 360 करोड़ रुपये जुटाएगी. वहीं, 33.02 लाख शेयर OFS के जरिए बेचे जाएंगे, जिससे 140 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे.

आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 403 से 424 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. निवेशक इसमें 16 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक पैसा लगा सकेंगे. शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को फाइनल होने की उम्मीद है, जबकि 23 सितंबर 2026 को NSE और BSE पर लिस्टिंग होने की संभावना है. SS Retail IPO का लॉट साइज 35 शेयरों का है. यानी अपर प्राइस बैंड ₹424 के हिसाब से रिटेल निवेशक को एक लॉट खरीदने के लिए कम से कम 14840 रुपये लगाने होंगे.

Hero Motors IPO: ₹1,000 करोड़ जुटाएगी कंपनी

Hero Motors IPO इन तीनों में सबसे बड़ा इश्यू है. कंपनी इस आईपीओ से कुल 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इसमें 7.14 करोड़ नए शेयर जारी कर 600 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे, जबकि 4.76 करोड़ शेयर OFS के तहत बेचे जाएंगे, जिससे 400 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है.

Hero Motors IPO का प्राइस बैंड ₹79 से ₹84 प्रति शेयर तय किया गया है. इसमें भी निवेशक 16 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक बोली लगा सकेंगे. शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को होने की उम्मीद है और NSE तथा BSE पर लिस्टिंग 23 सितंबर 2026 को संभावित है. आईपीओ का लॉट साइज 178 शेयर है. अपर प्राइस बैंड ₹84 के हिसाब से एक लॉट के लिए रिटेल निवेशक को कम से कम ₹14,952 लगाने होंगे. ग्रे मार्केट में Hero Motors IPO का GMP ₹24 बताया जा रहा है.

Jindal Supreme IPO: ₹124.88 करोड़ का इश्यू

Jindal Supreme IPO का कुल आकार ₹124.88 करोड़ है. कंपनी 1.07 करोड़ नए शेयर जारी करके ₹99.89 करोड़ जुटाएगी. इसके अलावा 26.87 लाख शेयर OFS के जरिए बेचे जाएंगे, जिससे ₹24.99 करोड़ जुटाने का लक्ष्य है.

Jindal Supreme IPO का प्राइस बैंड ₹88 से ₹93 प्रति शेयर रखा गया है. आईपीओ में 16 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक बोली लगाई जा सकेगी. शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को फाइनल होने की उम्मीद है और 23 सितंबर 2026 को NSE और BSE पर लिस्टिंग संभावित है.

इस आईपीओ का लॉट साइज 161 शेयर है. अपर प्राइस बैंड ₹93 के हिसाब से एक लॉट के लिए रिटेल निवेशक को कम से कम ₹14,973 लगाने होंगे. ग्रे मार्केट में Jindal Supreme IPO का GMP ₹27 है.

तीनों IPO में कितनी रकम लगानी होगी?

कंपनीइश्यू साइजप्राइस बैंडलॉट साइजएक लॉट के लिए न्यूनतम निवेशGMP
SS Retail₹500 करोड़₹403-42435 शेयर₹14,840₹140
Hero Motors₹1,000 करोड़₹79-84178 शेयर₹14,952₹24
Jindal Supreme₹124.88 करोड़₹88-93161 शेयर₹14,973

इसे भी पढ़ें- Closing Bell: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के 8.67 लाख करोड़ रुपये डूबे; Sensex 778 अंक टूटा