21 सितंबर तक खरीद लिया ये स्टॉक, तो 1 शेयर पर मिलेगा 160 रुपए का Dividend
Dividend Stock: महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड ने हर इक्विटी शेयर पर 160 रुपए का फाइनल डिविडेंड की घोषणा कर दी है. कंपनी ने रिकॉर्ड डेट की जानकारी दी है, साथ ही इस बात का भी पता चला है कि आखिर कब तक आपको पैसा मिल सकता है.
Highlights
- महाराष्ट्र स्कूटर्स देगा 160 रुपए का डिविडेंड.
- एलिजिबिलिटी के लिए रिकॉर्ड डेट हुई तय.
- 13 अक्टूबर तक आ सकता है पैसा.
Maharashtra Scooters Dividend: महाराष्ट्र स्कूटर्स लिमिटेड ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए हर इक्विटी शेयर पर 160 रुपए का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है. बजाज होल्डिंग की इस ऑटो एंसिलरी ब्रांच ने मेगा पेआउट के लिए शेयरहोल्डर्स की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है. डिविडेंड की घोषणा के बाद कंपनी का शेयर नीचे ट्रेड कर रहा था.
Dividend Stock
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 15 सितंबर यानी आज FY27 के लिए हर इक्विटी शेयर, जिसकी फेस वैल्यू 10 रुपए है पर 1600 फीसदी अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी थी. कंपनी ने मंगलवार को जारी BSE फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है कि 31 मार्च 2027 को खत्म होने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए हर इक्विटी शेयर (1600 फीसदी) पर 10 रुपए के फेस वैल्यू का अंतरिम डिविडेंड आज यानी 15 सितंबर 2026 को हुई बोर्ड की मीटिंग में घोषित किया गया है.
इस तारीख तक होना चाहिए शेयर
लाइव मिंट के मुताबिक, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पेमेंट के लिए इन्वेस्टर्स की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए सोमवार 21 सितंबर की रिकॉर्ड डेट तय की है. एलिजिबल बनने के लिए इन्वेस्टर्स के पास रिकॉर्ड डेट से पहले स्टॉक होना चाहिए. BSE फाइलिंग के अनुसार, कंपनी 13 अक्टूबर या उससे पहले एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड ट्रांसफर कर सकती है.
महाराष्ट्र स्कूटर्स का शेयर दोपहर 3 बजे 12,754 रुपए पर था, लेकिन बाजार बंद होने पर ये शेयर 18 रुपए बढ़कर 12982 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर का आज का हाई 13089 रुपए और आज का लो 12754 रुपए रहा. इस शेयर का 52 हफ्ते का हाई 18538 रुपए और 52 हफ्ते का लो 10901 रुपए रहा है. एक साल में ये शेयर 27.71 फीसदी (4976 रुपए) टूटा है.
कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की जून तिमाही में 5.41 करोड़ का नेट रेवेन्यू रिपोर्ट किया था, जबकि FY26 की मार्च तिमाही में 6.03 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था. इसका नेट प्रॉफिट FY26 की मार्च तिमाही में रिपोर्ट किए गए 4 करोड़ के मुकाबले 3.32 करोड़ रहा है.
ये भी पढ़ें- क्या दौड़ेगा Vodafone Idea का शेयर? ₹20 जाएगा या ₹8.25 पर गिरेगा, जल्द मिल सकते हैं 7000 करोड़
Latest Stories
Closing Bell: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के 8.67 लाख करोड़ रुपये डूबे; Sensex 778 अंक टूटा
कर्ज लगभग नहीं, ROCE 20% से ज्यादा और डिविडेंड भी शानदार! फार्मा के इन 2 छोटे शेयरों पर रखें नजर
Subhash Chandra Case: इनसॉल्वेंसी रुल्स में ये 4 बडे़ बदलाव करेगी IBBI! जानें कंपनियों पर क्या होगा असर
