10 लाख से कम में पैनोरमिक सनरूफ का मजा,लॉन्च हुआ Mahindra XUV 3XO का REVX EDGE वेरिएंट

Mahindra XUV 3XO REVX का नया EDGE वेरिएंट लॉन्च कर दिया गया है. इस नए वेरिएंट की सबसे खास बात यह है कि 10 लाख रुपए से कम कीमत में पैनोरमिक सनरूफ का लुत्फ आप उठा पाएंगे, साथ ही और भी कई कमाल के फीचर्स इस वेरिएंट में जोड़े गए हैं.

महिंद्रा एसयूवी Image Credit: महिंद्रा

Highlights

  • आ गया Mahindra XUV 3XO का नया वेरिएंट.
  • 9.39 लाख से कीमत शुरू.
  • पैनोरमिक सनरूफ के अलावा जुड़े कई एडिशनल फीचर्स.

Mahindra ने XUV 3XO REVX रेंज का विस्तार करते हुए EDGE वेरिएंट को ज्यादा इंजन ऑप्शन्स और कई एडिशनल फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है. महिंद्रा की इस एसयूवी की कीमत 9 लाख 39 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. इस नए वेरिएंट्स में क्रूज कंट्रोल, लेदरेट सीट्स और रियर व्यू कैमरा जैसी फीचर्स मिलते हैं.

नए वेरिएंट में 1.2 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है. वेरिएंट और इंजन के आधार पर आप मैनुअल, ऑटोमैटिक और AMT ट्रांसमिशन में से चुन सकते हैं.

Mahindra XUV 3XO REVX EDGE Price in India

Gaadiwaadi के मुताबिक, REVX EDGE (O) वेरिएंट की बात करें तो इसमें पैसिव कीलेस एंट्री, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक हेडलैंप और वाइपर मिलते हैं. इस वेरिएंट के लिए 9.89 लाख रुपए (एक्स शोरूम) और REVX M(O) के पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख (एक्स शोरूम) है.

REVX EDGE में क्या मिलता है?

इस वेरिएंट्स में डुअल-टोन रूफ, ब्लैक व्हील कवर और बॉडी-कलर/गनमेटल ग्रिल के साथ R16 स्टील व्हील मिलते हैं. इसमें LED सिग्नेचर लैंप, बाई-हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप और LED टेल लैंप भी हैं. इंटीरियर की बात करें तो ब्लैक लेदरेट सीटें के अलावा आपको 10.24 इंच एचडी इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, वायर्ड एपल कारप्ले और चार स्पीकर मिलते हैं.

इसमें रियर-व्यू कैमरा, क्रूज़ कंट्रोल, रियर एसी वेंट, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और कप होल्डर के साथ एक रियर आर्मरेस्ट भी है. इस वेरिएंट में 60:40 स्प्लिट रियर सीट, फ्रंट और रियर पावर विंडो, स्टोरेज के साथ फ्रंट आर्मरेस्ट, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, स्मार्ट स्टीयरिंग मोड मिलता है.

REVX EDGE (O) में पैनोरमिक सनरूफ जोड़ा गया है, इसमें इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs, रूफ रेल्स, पुश-बटन स्टार्ट, पैसिव कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक हेडलैंप और ऑटोमैटिक वाइपर भी हैं. 9.89 लाख रुपये में, यह पैनोरमिक सनरूफ नए XUV 3XO वेरिएंट के सबसे बड़े टॉकिंग पॉइंट्स में से एक है.

खासकर उन खरीदारों के लिए जो ज्यादा महंगे वेरिएंट पर जाए बिना ज़्यादा फीचर-लोडेड कॉम्पैक्ट SUV चाहते हैं. नए EDGE वेरिएंट के साथ ने REVX M(O) में एक पेट्रोल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन भी जोड़ा है. इसकी कीमत 9.99 लाख रुपए है, जिससे 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले ऑटोमैटिक XUV 3XO वेरिएंट के ऑप्शन बढ़ गए हैं.

ये भी पढ़ें- 7 एयरबैग्स वाली Mahindra की इस SUV ने गाड़े झंडे, क्रैश टेस्ट में मिली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग