टू-व्हीलर बाजार की जबरदस्त रफ्तार! Hero MotoCorp और Suzuki की बिक्री में आया उछाल

Two Wheeler Sales July 2026: पिछला महीना टू व्हीलर मार्केट के लिए काफी अच्छा रहा. इन सेक्टर की दो बड़ी कंपनियों की ग्रोथ बढ़ी है, हीरो मोटोकॉर्प और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की कुल बिक्री में इजाफा हुआ है.

सुजुकी मोटरसाइकिल सेल्स Image Credit: John Keeble/Getty Images

Highlights

  • जुलाई में टू व्हीलर में भी बढ़िया ग्रोथ देखने को मिली.
  • Hero MotoCorp की कुल बिक्री 18.6 फीसदी बढ़ी.
  • सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुल बिक्री 26 फीसदी बढ़ी.

हर महीने ऑटो कंपनियां सेल्स के आंकड़े जारी करती हैं, पिछले महीने जुलाई में टू व्हीलर में भी बढ़िया ग्रोथ देखने को मिली. टू व्हीलर मार्केट लीडर हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने बताया कि जुलाई 2026 में कंपनी की कुल बिक्री 18.6 फीसदी बढ़कर 5,33,416 यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में ये आंकड़ा 4,49,755 यूनिट था.

बढ़ गई हीरो मोटोकॉर्प की घरेलू बिक्री

हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने घरेलू बिक्री 5,01,403 यूनिट रही, जबकि जुलाई 2025 में यह 4,12,397 यूनिट थी जो 21.6 फीसदी ज़्यादा है. मोटरसाइकिल की बिक्री पिछले महीने 4,68,565 यूनिट रही, जबकि जुलाई 2025 में बाइक की बिक्री 4,00,615 यूनिट थी. स्कूटर की बिक्री भी पिछले साल इसी महीने की 49,140 यूनिट के मुकाबले 64,851 यूनिट रही. एक्सपोर्ट भी पिछले साल इसी महीने की 37,358 यूनिट के मुकाबले 14.3 फीसदी घटकर 32,013 यूनिट रह गया.

जुलाई में सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की बिक्री भी बढ़ी

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि जुलाई में कंपनी की कुल बिक्री में साल-दर-साल के हिसाब से 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. बढ़ोतरी के बाद बिक्री 1,42,985 यूनिट हो गई, जो अब तक की उसकी सबसे ज्यादा मासिक बिक्री है.

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (SMIPL) ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने जुलाई 2025 में 1 लाख 13 हजार 600 यूनिट्स को बेचा था. कंपनी ने कहा कि पिछले महीने घरेलू बिक्री रिकॉर्ड 1 लाख 23 हजार 216 यूनिट्स का रहा, जो जुलाई 2025 में 96 हजार 029 यूनिट्स से 28 प्रतिशत ज़्यादा है. कंपनी ने इस महीने 19 हजार 769 यूनिट्स को भी एक्सपोर्ट किया, जो जुलाई 2025 में एक्सपोर्ट की गई 17 हजार 571 यूनिट्स से 13 फीसदी ज्यादा है. इसके अलावा, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि जुलाई 2026 में स्पेयर पार्ट्स की बिक्री 102.9 करोड़ के अब तक के सबसे ज़्यादा रेवेन्यू तक पहुंच गई, जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 23 प्रतिशत ज्यादा है.

ये भी पढ़ेंजुलाई सेल्स रिपोर्ट: महिंद्रा, टाटा और हुंडई की बल्ले-बल्ले, निसान की बिक्री में 218% का उछाल