New vs Old Brezza: डिजाइन से फीचर्स तक, 2026 मॉडल में क्या-क्या बदला?
Maruti Suzuki Brezza Facelift लॉन्च हो गई है, ऐसे में ये समझाना जरूरी है कि कंपनी ने पुरानी और नई ब्रेजा में क्या कुछ बदला है? हम आज आप लोगों को इस एसयूवी के डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में हुए बदलावों के बारे में बताएंगे.

Maruti Suzuki ने हाल ही में Brezza Facelift को लॉन्च किया है, नई ब्रेजा के आने के बाद बहुत से लोगों को मन में ये सवाल आ रहा होगा कि पुरानी और नई ब्रेजा में आखिर क्या-क्या बदल गया है? नई ब्रेजा लेने का प्लान है तो चलिए आपको बताते हैं कि डिजाइन से लेकर फीचर्स तक, नई और पुरानी ब्रेजा में क्या-क्या अंतर है?
डिजाइन में क्या-क्या बदला?
फ्रंट डिजाइन: ब्रेजा फेसलिफ्ट में कुछ स्टाइलिंग बदलाव किए गए हैं जैसे कि फ्रंट में अब रीडिज़ाइन की गई ग्रिल और सिल्वर-फिनिश वाले लोअर एयर डैम इंसर्ट के साथ ज्यादा स्कल्प्टेड बंपर है, जो SUV को ज्यादा रग्ड लुक देता है. ग्रिल में अब पहले की ब्लैक-आउट ग्रिल की जगह क्रोम फिनिश है. फॉग लैंप कटआउट को नए शेप के साथ स्पोर्टी बनाया गया है और निचले बंपर में सिल्वर स्किड प्लेट दी गई है, जो एसयूवी को रफ एंड टफ फील देती है. एलईडी टेल लैंप यूनिट पिछली ब्रेजा जैसी ही है.
साइड डिजाइन: साइड से देखने पर, ब्रेजा फेसलिफ्ट लगभग पुराने मॉडल जैसी ही दिखती है. इसमें बॉडी क्लैडिंग, ब्लैक्ड-आउट पिलर और ORVMs हैं, जो एसयूवी को रफ एंड टफ लेकिन स्पोर्टी अपील देते हैं.
रियर डिजाइन: रियर की बात करें तो, ब्रेजा फेसलिफ्ट में पिछली जेनरेशन जैसा ही रियर डिजाइन लेआउट रखा गया है. बोल्ड बंपर, सिल्वर स्किडप्लेट, चौकोर LED टेल लैंप और इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर.
इंटीरियर में क्या-क्या बदला?
ब्रेजा फेसलिफ्ट के अंदर कदम रखते ही केबिन का लेआउट जाना-पहचाना लगेगा. सबसे बड़ा हाइलाइट है नया 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसे एक फ्रेश ब्राउन-एंड-ब्लैक इंटीरियर थीम से कॉम्प्लिमेंट किया गया है जो केबिन को ज्यादा प्रीमियम एम्बिएंस देता है.
कारदेखो के मुताबिक, फेसलिफ्ट में विक्टोरिस से लिया गया नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल भी है, जबकि लेदरेट अपहोल्स्ट्री, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट और लेदर-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स पुराने मॉडल से लिए गए हैं. रियर में एसी वेंट्स और सेंटर आर्मरेस्ट पहले की तरह ही मिलते रहेंगे.
फीचर्स में क्या-क्या बदला?
फेसलिफ्टेड ब्रेजा के साथ, मारुति ने कॉस्मेटिक अपग्रेड और कुछ छोटे इंटीरियर अपग्रेड पर ज्यादा ध्यान दिया है. इसलिए ज्यादातर फीचर्स पिछले मॉडल से लिए गए हैं, जैसे ऑटो LED हेडलैंप, हेड्स-अप डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग, 6 स्पीकर आर्कमिस साउंड सिस्टम, सिंगल पेन सनरूफ, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, कूल्ड ग्लव बॉक्स, क्रूज़ कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक. हालांकि, 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर्स फेसलिफ्ट में जोड़े गए हैं, ये फीचर पुराने मॉडल में नहीं मिलते हैं.
सेफ्टी फीचर्स में क्या-क्या बदला?
सेफ्टी के लिए, पुरानी ब्रेजा में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), हिल डिसेंट कंट्रोल और एक रियर डिफॉगर है. लेकिन फेसलिफ्ट में इन सभी के साथ अब फ्रंट पार्किंग सेंसर, TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम), ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग और रियर क्रॉस-ट्रैफिक वार्निंग जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं. फेसलिफ्ट ब्रेज़ा को BNCAP ने टेस्ट किया है और इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.
इंजन ऑप्शन्स
ब्रेजा फेसलिफ्ट में पुराने मॉडल वाले जाने पहचाने 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5 लीटर पेट्रोल-CNG पावरट्रेन ऑप्शन ही है. हालांकि, सबसे बड़ा मैकेनिकल अपडेट तो ये है कि इस बार कंपनी 1 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी लाई है, जो पहले फ्रोंक्स में देखा गया था. इसके अलावा, मैनुअल गियरबॉक्स को 5 स्पीड से 6 स्पीड यूनिट में अपग्रेड किया गया है, जिससे ज्यादा आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलेगा.
Maruti Suzuki Brezza Facelift Price vs Old Brezza Price
ब्रेजा फेसलिफ्ट को 7.4 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 13.55 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तय की गई है. पिछली ब्रेज़ा की कीमत 8.26 लाख रुपए (एक्स शोरूम) से 12.86 लाख रुपए तक (एक्स शोरूम) थी.
Brezza Facelift Rivals
इस प्राइस रेंज में ब्रेजा फेसलिफ्ट का मुकाबला हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, किआ सिरोस, महिंद्रा XUV 3XO, मारुति फ्रोंक्स, स्कोडा काइलाक, किआ सोनेट, टोयोटा टैसर, रेनो काइगर जैसी गाड़ियों से होता है.
ये भी पढ़ें- Skoda Slavia 2026: नया लुक और धांसू फीचर्स, भारत में इस दिन लॉन्च होगी नई स्लाविया