Fixed Deposits पर मिलने लगा ज्यादा इंटरेस्ट, 500 दिन की FD पर ये बैंक दे रहा 6.85% का ब्याज
FD Interest Rates: भारत के बैंकिंग और बॉन्ड मार्केट में एक बड़ा बदलाव हो रहा है. लिक्विडिटी कम होने और क्रेडिट की डिमांड बढ़ने की वजह से बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के इंटरेस्ट रेट बढ़ाने शुरू कर दिए हैं. बैंक ऑफ इंडिया ने डिपॉजिट रेट 10–35 बेसिस पॉइंट बढ़ा दिए हैं और 6.85 फीसदी इंटरेस्ट देने वाला एक स्पेशल 500 दिन की FD को शुरू किया है.
सरकारी बॉन्ड यील्ड में गिरावट की वजह से बॉन्ड मार्केट में तेजी देखी जा रही है. भारत का 10 साल का बेंचमार्क बॉन्ड यील्ड गिरकर 7.31 फीसदी हो गया है, जिससे कंपनियों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के लिए बॉन्ड जारी करना ज्यादा आकर्षक हो गया है. NABARD पहले ही बॉन्ड के जरिए 6000 करोड़ जुटा चुका है, जबकि SIDBI भी मार्केट में उतरने की तैयारी कर रहा है.
लेकिन बैंक ज्यादा FD रिटर्न क्यों दे रहे हैं? क्या भारत का बैंकिंग सिस्टम लिक्विडिटी की कमी का सामना कर रहा है? क्या FD इंटरेस्ट रेट और बढ़ेंगे? और गिरते बॉन्ड यील्ड का कंपनियों, बॉरोअर्स और इन्वेस्टर्स पर क्या असर पड़ेगा? इस वीडियो में आपको FD इन्वेस्टर्स, बॉरोअर्स, बैंकों और भारतीय इकोनॉमी पर इसके असर के बारे में जानकारी मिलेगी.