Gold Loan का बढ़ता खतरा! पुराना कर्ज चुकाने के लिए सोना गिरवी रख रहे लोग?
भारत में गोल्ड लोन तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन इसकी बढ़ती मांग के साथ चिंताएं भी गहरा रही हैं. कुछ कर्जदार ऐसे हैं जो पहले से ही अपने मौजूदा लोन की किश्तें चुकाने में संघर्ष कर रहे हैं और अब पुराने कर्ज को चुकाने के लिए नया गोल्ड लोन ले रहे हैं. यह प्रवृत्ति एक बड़े डेट ट्रेप का संकेत हो सकती है. हाल ही में, बजाज फाइनेंस और पीरामल फाइनेंस जैसी प्रमुख कंपनियों ने अपने गोल्ड लोन कारोबार में रीपेमेंट से जुड़े शुरुआती जोखिमों पर चिंता व्यक्त की है. आंकड़े बताते हैं कि गोल्ड लोन का एक बड़ा हिस्सा उन कर्जदारों को दिया गया है जो अन्य लोन में 90 दिनों से अधिक समय से बकाएदार थे.
More Videos
EPFO New Rules: नौकरी गई तो PF का पैसा तुरंत नहीं निकाल पाएंगे? जानें नए नियम
60 दिन के बोनस का ऐलान, इन सरकारी कर्मचारियों के खाते में आएंगे इतने रुपए!
पेंशन, हेल्थ और कैंसर जैसे फायदे, LIC के ये 3 नए प्लान्स पूरी करेंगे आपको हर छोटी-बड़ी जरूरत
