Alto K10, Baleno से Victoris तक, मारुति सुजुकी ने 30,000 रुपए तक महंगी की ये 18 गाड़ियां!
मारुति सुजुकी बलेनो की कीमत में सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी हुई है, जबकि ई विटारा, जिम्नी, इनविक्टो और विक्टोरिस जैसे प्रीमियम मॉडल भी महंगे हो गए हैं. कंपनी ने कुल 18 मॉडल्स की कीमतों में 30 हजार रुपए तक का इजाफा किया है.

Maruti Suzuki ने Arena और Nexa पोर्टफोलियो में आने वाले मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है, कई गाड़ियों की कीमत 30,000 रुपए तक बढ़ गई है. इस बढ़ोतरी का असर हैचबैक, एसयूवी, MPV, सेडान और कंपनी की इकलौती इलेक्ट्रिक गाड़ी पर पड़ेगा. कंपनी की प्रीमियम हैचबैक Baleono की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने कुल 18 मॉडल्स की कीमतें बढ़ा दी है, चलिए आपको एक-एक कर बताते हैं कि कौन सा मॉडल कितना महंगा हुआ है.
Maruti Cars Price: कीमतों में हुआ इजाफा
- E Vitara: मारुति की इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की कीमत में 20 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है.
- Jimny: अगर आपको जिम्नी पसंद है तो अब ये गाड़ी आपको 15000 रुपए तक महंगी मिलेगी.
- Victoris: कंपनी की इस गाड़ी के लिए अब 10 हजार रुपए ज्यादा चुकाने होंगे.
- Invicto: इस गाड़ी की कीमत भी 10,000 रुपए बढ़ गई है.
- Gaadiwaadi के मुताबिक, Alto K10, S Presso, Celerio और WagonR की कीमत 2500 रुपए तक बढ़ोतरी हुई है.
- Swift: इस कॉम्पैक्ट हैचबैक की कीमत में 5000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. Eeco की भी कीमत 5000 रुपए बढ़ी है.
- Dzire, Tour S, XL6 और Ertiga की कीमत 5 से 7500 रुपए तक बढ़ी है.
- Brezza, Grand Vitara की कीमत भी 5000 रुपए तक बढ़ गई है.
- Fronx की कीमत 7500 रुपए तक बढ़ गई है.
- Baleno की कीमत 30 हजार रुपए तक बढ़ी है.
मारुति सुजुकी के नए प्राइस रिवीजन में एरिना और नेक्सा दोनों सेल्स चैनल शामिल हैं, जिससे यह कंपनी की मौजूदा रेंज में सबसे बड़े प्राइस अपडेट में से एक बन गया है. जो कस्टमर इन प्रभावित मॉडलों में से किसी भी मॉडल को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें बुकिंग के समय बदले हुए वेरिएंट-वाइज प्राइसिंग का ध्यान रखना होगा. अक्टूबर 2025 और जनवरी 2026 के बीच कारों की डिमांड में साल-दर-साल 13 फीसदी की वरिकवरी देखी गई, साथ ही ऑल्टो, एस-प्रेसो, वैगनआर और बलेनो जैसे मॉडलों में रिटेल की दिलचस्पी भी बढ़ी है.
ये भी पढ़ें- 26 अगस्त को MG करेगी बड़ा धमाका, ये 7 सीटर EV देगी 530km तक की बढ़िया ड्राइविंग रेंज!