Maruti Baleno Facelift में मिलेंगे ये अपग्रेडेड फीचर्स! 5 सितंबर को लॉन्च होगी ये हैचबैक

Maruti Suzuki Baleno Facelift को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा, इस पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक में क्या-क्या अपग्रेड हो सकता है? चलिए 5 सितंबर को लॉन्च से पहले आपको इस बात की जानकारी देते हैं.

मारुति सुजुकी Image Credit: मारुति सुजुकी

Highlights

  • नए डिजाइन के साथ आएगी बलेनो.
  • ग्लैंजा से होगी टक्कर.
  • कुछ फीचर्स होंगे अपग्रेड.

Maruti Suzuki की पॉपुलर हैचबैक Baleno का फेसलिफ्ट अवतार अगले महीने 5 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा. ये सेकंड जेनरेशन प्रीमियम हैचबैक 2022 में मौजूदा वर्जन आने के बाद से पहला बड़ा अपडेट पाने वाली है. टेस्ट प्रोटोटाइप में पहले ही एक्सटीरियर में बदलाव के संकेत मिले हैं, जबकि केबिन में कई फीचर्स को अपग्रेड किया जा सकता है.

फ्रंट डिजाइन की बात करें तो सबसे बड़ा विज़ुअल बदलाव होगा. स्पाई शॉट्स में एक रीडिजाइन की गई ग्रिल दिख रही है, जिसके बीच में एक हॉरिजॉन्टल एलिमेंट है, जो शायद क्रोम में फिनिश किया गया है और हेडलैंप यूनिट्स को जोड़ता है. बूमरैंग के आकार के LED डे-टाइम रनिंग लैंप के बने रहने की उम्मीद है, जबकि फ्रंट बंपर का डिजाइन बदला हुआ लग रहा है.

नए एलॉय व्हील्स और पीछे एक रीडिजाइन किया गया बंपर मिल सकता है, लेकिन मौजूदा टेल-लैंप का आकार छत पर लगे स्पॉइलर और रियर वाइपर के साथ बरकरार रखा जा सकता है. देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी फेसलिफ्ट के लिए एक इवोल्यूशनरी रास्ता अपनाती दिख रही है.

2026 Maruti Suzuki Baleno में क्या होगा अपग्रेड?

Gaadiwaadi के मुताबिक, मौजूदा डैशबोर्ड को बनाए रखने के बावजूद केबिन में कुछ इक्विपमेंट अपग्रेड हो सकते हैं. स्पाई तस्वीरों में अभी का अरेंजमेंट दिखाया गया है जिसमें 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सिल्वर डिटेलिंग, ट्रेपेजॉइडल एसी वेंट और माउंटेड कंट्रोल के साथ तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील शामिल है. कंपनी एम्बिएंट लाइटिंग और सिंगल-पेन सनरूफ को भी इस प्रीमियम हैचबैक में शामिल कर सकती है. कई फीचर्स मौजूदा मॉडल जैसे हो सकते हैं जैसे कि 6 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड ORVMs और ऑटो-डिमिंग IRVM के बने रहने की उम्मीद है.

इंजन डिटेल्स

मौजूदा मॉडल में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो 90hp पावर जेनरेट करता है, लेकिन लेटेस्ट डिज़ायर में देखे गए तीन-पॉट Z-सीरीज़ मिल से इसे रिप्लेस किए जाने की संभावना है. उम्मीद है कि इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT के साथ ऑप्शन जारी रहेंगे. मैनुअल गियरबॉक्स के साथ खास तौर पर CNG वर्जन भी मिलेगा. उम्मीद है कि मारुति सुजुकी अपडेटेड बलेनो की कीमत मॉडल से थोड़ी ज्यादा रखेगी और यह टाटा अल्ट्रोज, हुंडई i20 और टोयोटा ग्लैंज़ा को टक्कर देती रहेगी.

ये भी पढ़ें- माइलेज में गिरावट के लिए ये चीजें हैं जिम्मेदार, E20 Petrol पर छिड़ी बहस पर पेट्रोलियम मंत्रालय की सफाई