Nissan Gravite से Toyota Rumion तक, ये हैं 5 सबसे सस्ती 7 सीटर गाड़ियां
Cheapest 7 Seater Cars: 10 लाख तक के बजट में नई 7 सीटर ढूंढ रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इस फेस्टिव सीजन आपको इस बजट में कौन-कौन से ऑप्शन्स मिल जाएंगे. हम आज आपको पांच सबसे सस्ती 7 सीटिंग ऑप्शन वाले मॉडल्स के बारे में जानकारी देंगे.

7 Seater Cars under 10 Lakh: फैमिली बड़ी है जिस वजह से इस फेस्टिव सीजन आप भी 10 लाख तक के बजट में नई 7 सीटर ढूंढ रहे हैं तो इस प्राइस रेंज में आपको Nissan, Renault, Mahindra, Maruti Suzuki और Toyota कंपनी के 7 सीटर मॉडल्स मिल जाएंगे. इन ऑटो कंपनियों के कौन-कौन से मॉडल्स आपको इस बजट में मिल जाएंगे, चलिए जानते हैं.
Nissan Gravite Price
निसान की ये गाड़ी सबसे सस्ती 7 सीटर है, इस गाड़ी की कीमत 5.73 लाख (एक्स शोरूम) से 9.38 लाख (एक्स-शोरूम) तक है. पेट्रोल ऑप्शन में मिलने वाली ये गाड़ी सब 4m में सात सीटिंग देती है और इसकी लंबाई टाटा नेक्सन और हुंडई वेन्यू जैसी कारों के बराबर है.
Renault Triber Price
कारदेखो के मुताबिक, रेनो की इस गाड़ी की कीमत 5.81 लाख (एक्स शोरूम)से 9.20 लाख (एक्स-शोरूम) तक है. पेट्रोल ऑप्शन में उपलब्ध इस 7 सीटर को 2019 में लॉन्च किया गया था लेकिन कुछ समय पहले इसका फेसलिफ्ट वर्जन आया है, साथ ही इंजन ऑप्शन में भी बड़ा अपडेट हुआ है और अब इस गाड़ी में टर्बो-पेट्रोल इंजन भी आ गया है. जो सस्ती 7 सीटर ढूंढ रहे हैं जिसमें प्रैक्टिकैलिटी, आराम और रोजाना के काम करने वाले सभी बेसिक फीचर्स सही हों, उन्हें ये गाड़ी पसंद आ सकती है.
Mahindra Bolero Price
महिंद्रा की इस गाड़ी का नाम सालों से देश में चला आ रहा है, भले ही यह शहरी परिवारों के लिए तो शॉर्टलिस्ट में भी नहीं होगी, लेकिन गांव के इलाकों के लिए यह किसी और से बेहतर गाड़ी नहीं है. पिछले कुछ अपडेट्स की वजह से इसमें लेदरेट सीट्स जैसी कुछ अच्छी चीजें आ गई हों, लेकिन सच तो यह है कि यह एक फंक्शन-फर्स्ट, रगेड लैडर-फ्रेम SUV है जो आराम से ज्यादा यूटिलिटी को प्राथमिकता देती है. महिंद्रा बोलेरो में जंप सीटें मिलती हैं और यह सबसे आरामदायक अनुभव नहीं है. डीजल ऑप्शन में उपलब्ध इस 7 सीटर की कीमत 8.49 लाख (एक्स शोरूम) से 9.99 लाख (एक्स शोरूम) तक है.
Maruti Ertiga Price
यह भारत में एक और लंबे समय से चली आ रही नेमप्लेट है जिसमें 3 लाइन की सीटिंग मिलती है और वह भी काफी कम कीमत पर, मॉडर्न स्टैंडर्ड के हिसाब से यह फीचर्स के मामले में थोड़ी पुरानी लग सकती है, लेकिन कम्फर्ट, रिफाइनमेंट, स्पेस, प्रैक्टिकैलिटी और एफिशिएंसी जैसी चीजें, जो असल में एक 7-सीटर फैमिली MPV में मायने रखती हैं. इस गाड़ी की कीमत 8.90 लाख (एक्स शोरूम) से 13.14 लाख (एक्स शोरूम) तक है.
Toyota Rumion Price
इस गाड़ी के लिए 9.79 लाख (एक्स शोरूम) से 14.21 लाख (एक्स-शोरूम) तक खर्च करने होंगे.पेट्रोल और CNG ऑप्शन में उपलब्ध इस 7 सीटर में अर्टिगा जैसी ही खूबियां हैं, यानी एक बड़ा, प्रैक्टिकल और आरामदायक केबिन और एक स्मूद और रिफाइंड इंजन. अगर सिंपल और भरोसेमंद फैमिली MPV चाहते हैं जिसमें बेसिक्स और गाड़ी के काम करने के तरीके में कोई कमी न हो तो टोयोटा रुमियन पसंद आ सकती है.
ये भी पढ़ें- ये है Royal Enfield की इकलौती Electric Bike, सिंगल चार्ज में दौड़ती है 154 किलोमीटर