ग्राहकों पर चढ़ा इस SUV का खुमार, Maruti Suzuki के पास 95000 से ज्यादा ऑर्डर है पेंडिंग
Maruti Suzuki पर फेस्टिव सीजन में गाड़ियों की डिलीवरी पूरा करने का काफी दबाव है क्योंकि का पेंडिंग ऑर्डर का आंकड़ा 2 लाख यूनिट्स को पार कर गया है. इनमें से 95000 से ज्यादा बुकिंग नई Brezza की है.
Highlights
- 95,000 के पार पहुंची ब्रेजा की बुकिंग.
- कुल ऑर्डर बैंक पहुंचा 2 लाख यूनिट्स के पार.
- सबसे ज्यादा बिक रहा ब्रेजा का CNG मॉडल.
फेस्टिव सीजन के आने से पहले 1 अक्टूबर 2026 तक Maruti Suzuki का ऑर्डर बैंक दो लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर गया है. कुछ समय पहले लॉन्च हुई New Brezza 2026 की 95000 से ज्यादा बुकिंग हुई और यह आंकड़ा 1 लाख के करीब पहुंच रहा है. डीलर्स के पास अक्टूबर में केवल शुरुआती 17 दिन का ही स्टॉक बचा है.
कंपनी बढ़ा रही एयसूवी की सप्लाई
सितंबर में नई ब्रेजा की 15000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई, कंपनी ने हरियाणा में खरखौदा प्लांट में कॉम्पैक्ट SUV का आउटपुट बढ़ाया है. देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी फेस्टिव पीरियड से पहले बुकिंग बैकलॉग को पूरा करने के लिए महीने की SUV सप्लाई लगभग 50,000 यूनिट्स से बढ़कर 56,000 यूनिट्स हो गई है.
नई ब्रेजा के इस फ्यूल ऑप्शन की डिमांड सबसे ज्यादा
Gaadiwaadi के मुताबिक, ब्रेजा के ऑर्डर स्प्लिट से CNG और टर्बो पेट्रोल वर्जन के बीच कड़ा मुकाबला दिखता है. अंडरबॉडी CNG डेरिवेटिव की बुकिंग में 40 फीसदी हिस्सा है और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल का 38 फीसदी हिस्सा है. 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल का हिस्सा 22 फीसदी है. कुल मिलाकर देखा जाए तो नई ब्रेजा की सबसे ज्यादा बिक्री सीएनजी मॉडल की हो रही है.
फेस्टिव सीजन में डिलीवरी पूरा करने का दवाब
अप्रैल से अगस्त तक भारत के कुल एक्सपोर्ट में कंपनी का हिस्सा 52 फीसदी रहा है. इन पांच महीनों में शिपमेंट वॉल्यूम दूसरे मैन्युफैक्चरर्स के कुल एक्सपोर्ट से ज्यादा था. खरखौदा प्लांट अब ब्रेजा प्रोडक्शन का बड़ा हिस्सा रखता है क्योंकि मारुति ने SUV सप्लाई बढ़ाकर 56,000 यूनिट्स प्रति महीना कर दी है. 2 लाख यूनिट्स से ज्यादा का बुकिंग बैंक और 95000 यूनिट्स से ज्यादा ब्रेजा ऑर्डर्स की वजह से कंपनी को त्योहारों के दौरान काफी डिलीवरी को पूरा करना है.
ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki की सस्ती गाड़ियों में भी मिलेगी ADAS सेफ्टी! ड्राइविंग होगी ज्यादा सुरक्षिते
Latest Stories
Maruti Suzuki का 40 लाख कारों का बडा प्लान, सप्लायर्स को हफ्ते में एक दिन प्रोडक्शन रोकने का निर्देश
Royal Enfield Himalayan 750 पहली बार बिना कवर के दिखी, 4 कलर आए सामने
अमिताभ बच्चन महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV चलाते दिखे, गैराज में करोड़ों की Defender भी
