ये गाड़ी बनी Nissan की बनी बेस्ट सेलिंग SUV, Creta-Duster को दे रही टक्कर!
Nissan Tekton Rivals: निसान की इस एसयूवी को लॉन्च हुए अभी 1 महीना ही हुआ है और इस गाड़ी ने कंपनी की सेल्स को बढ़ाने में योगदान देना भी शुरू कर दिया है. कंपनी की कुल सेल्स में अकेले इस एसयूवी का 37 फीसदी हिस्सेदारी है. ये गाड़ी क्रेटा, डस्टर जैसी एसयूवी को कांटे की टक्कर देती है.

Nissan के लिए पिछला महीना (जुलाई 2026) काफी शानदार रहा, कंपनी की मिड साइज एसयूवी Tekton ने लॉन्च होते ही धूम मचा दी है और लॉन्च के केवल एक ही महीने में ये कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बन गई है. इस एसयूवी को 9 जुलाई को लॉन्च किया गया था और जुलाई में इस एसयूवी की 1670 यूनिट्स को डीलर्स के पास भेजा गया था. कंपनी की पिछले महीने की कुल 4518 पैसेंजर गाड़ियों की सेल्स में अकेले Tekton की हिस्सेदारी 37 फीसदी रही है. इस नई मिड साइज एसयूवी के आने से कंपनी की सालाना आधार पर सेल्स 218 फीसदी बढ़ी है. याद दिला दें कि पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 1420 गाड़ियों की बिक्री की थी. Tekton को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है.
Magnite कंपनी की दूसरी बेस्ट सेलिंग कार है, कंपनी की कुल बिक्री में इस एसयूवी का 32 फीसदी हिस्सेदारी रही. वहीं, Gravite MPV की सेल्स में 31 फीसदी की हिस्सेदारी रही. इसका मतलब पहली बार कंपनी के पास सेल्स में योगदान देने वाले तीन दमदार मॉडल्स मौजूद हैं. कंपनी की लंबे समय से सेल्स मैग्नाइट पर निर्भर थी लेकिन फरवरी में पहले Gravite को लाया गया और फिर जुलाई में Tekton की मार्केट में एंट्री से कंपनी का पोर्टफोलियो मजबूत हुआ.
Nissan Tekton Price
कंपनी की इस मिड साइज एसयूवी की कीमत 10 लाख 49 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है, ये दाम इस गाड़ी के बेस वेरिएंट का है. अगर आप इस गाड़ी का टॉप वेरिएंट लेते हैं तो आपको 18 लाख 50 हजार रुपए (एक्स शोरूम) खर्च करने होंगे.
इंजन डिटेल्स
इस एसयूवी में 2 टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन्स मिलते हैं, पहला 1.0 लीटर 3 सिलेंडर ऑप्शन जो 100hp पावर जेनरेट करता है और दूसरा 1.3 लीटर 4 सिलेंडर टर्बो इंजन जो 163hp पावर जेनरेट करता है. 1.0 लीटर वाला मॉडल आपको 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स तो वहीं 1.3 लीटर वाला मॉडल आपको 6 स्पीड वेट-क्लच DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलेगा.
Tekton का मुकाबला
मिड साइज SUV सेगमेंट में पहले से कई गाड़ियां हैं जो निसान की इस एसयूवी को कांटे की टक्कर देती हैं जैसे कि इस प्राइस रेंज में इस एसयूवी की टक्कर Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Tata Sierra, Toyota Hyryder, Honda Elevate और Renault Duster जैसी गाड़ियों से होती है.
ये भी पढ़ें- Punch, Fronx, Nexon या Venue, जुलाई में किस कॉम्पैक्ट SUV ने मारी बाजी?