ये है Royal Enfield की इकलौती Electric Bike, सिंगल चार्ज में दौड़ती है 154 किलोमीटर
Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक का नाम Flying Flea C6 है. क्या आपको पता है कि इस बाइक की कीमत कितनी है, ये बाइक फिलहाल किस शहर में उपलब्ध है, इसकी टॉप स्पीड कितनी है? हम आज आपको इन सभी सवालों के जवाब देने वाले हैं.

क्या आपको पता है कि Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक का नाम क्या है? इस मोटरसाइकिल का नाम है Flying Flea C6, ये कंपनी की इकलौती बाइक है जो भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, हम आज इस बाइक से जुड़ी हर जरूरी जानकारी आपको देंगे जैसे कि ये बाइक एक बार फुल चार्ज पर कितना चल सकती है, इस बाइक की कीमत कितनी है, इस बाइक की टॉप स्पीड कितनी है, इस बाइक में कितने kWh की बैटरी दी गई है और इस बाइक को चार्ज होने में कितना समय लगता है?
Royal Enfield Flying Flea C6 Price in India
रॉयल एनफील्ड की इस पहली इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 2,79,000 रुपए (एक्स शोरूम) है, इस कीमत में ये बाइक बेंगलुरु और हैदराबाद में मिलती है. BaaS प्रोग्राम के साथ इस बाइक की कीमत 1,99,000 रुपए (एक्स शोरूम) है.
Royal Enfield Flying Flea C6 Range
इस बाइक में 3.91kWh की बैटरी दी गई है और ये मोटरसाइकिल एक बार सिंगल चार्ज पर 154 किलोमीटर तक की दूरी को तय कर सकती है और इसकी टॉप स्पीड 115km/h है. कंपनी की साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस बाइक को 20 से 80 फीसदी चार्ज होने में 65 मिनट लगते हैं.
बेंगलुरु के बाद अब इस शहर में भी मिलेगी ये इलेक्ट्रिक बाइक
ये बाइक कंपनी के Flying Flea सब ब्रैंड के तहत मिलती है, पहले ये बाइक केवल बेंगलुरु में उपलब्ध थी लेकिन अब इस बाइक को हैदराबाद में भी उपलब्ध करा दिया गया है. ये बाइक बार्सिलोना, लंदन, पेरिस, बर्लिन और रोम यूरोप के पांच शहरों में भी उपलब्ध है.
ब्रेकिंग सिस्टम
207MM के ग्राउंड क्लिरेंस वाली इस इलेक्ट्रिक बाइक में डिस्क ब्रेक सिस्टम है, फ्रंट डिस्क 260 mm और रियर डिस्क 220mm की है. इसमें 3 सेंसेटिविटी ऑप्शन्स के साथ डुअल चैनल ABS और स्विचेबल रियर ABS है. कंपनी का दावा है कि ये बाइक केवल 3.7 सेकंड में जीरो से 60 की रफ्तार पकड़ सकती है.
ये भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को झटका, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली Skoda Kushaq हुई 20,000 रुपए तक महंगी!