फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को झटका, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली Skoda Kushaq हुई 20,000 रुपए तक महंगी!

Kia Seltos और Maruti Suzuki Grand Vitara जैसे एसयूवी को टक्कर देने वाली Skoda Kushaq अब महंगी हो गई है. इस फेस्टिव सीजन में कंपनी ने ग्राहकों को झटका देते हुए इस एसयूवी की कीमत को 20,000 रुपए तक बढ़ा दिया है.

स्कोडा एसयूवी Image Credit: स्कोडा

Highlights

  • स्कोडा कुशाक हुई 20,000 रुपए तक महंगी.
  • 10.69 लाख से शुरू नई कीमत.
  • केवल ऑटोमैटिक और 1.5L वेरिएंट महंगे.

Skoda Kushaq Price Hike: स्कोडा ने फेस्टिव सीजन में ग्राहकों का मूड किरकिरा कर दिया है क्योंकि कंपनी की कुशाक एसयूवी की कीमत में 20,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई है. कीमत में बढ़ोतरी हर वेरिएंट में अलग-अलग है, एंट्री-लेवल क्लासिक प्लस 1.0 TSI मैनुअल की पिछली कीमत बनी हुई है, जबकि कई ऑटोमैटिक और 1.5 लीटर वर्जन में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है. Global NCAP में इस कार को एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है.

इस साल की शुरुआत में अपडेट होने के बाद से कुशाक फेसलिफ्ट की कीमत में यह पहली बढ़ोतरी है. बदलाव सिर्फ कीमत तक ही सीमित हैं, बढ़ोतरी के साथ किसी नए इक्विपमेंट या मैकेनिकल अपडेट की घोषणा नहीं की गई है.

Skoda Kushaq की नई कीमत

20,000 रुपए तक की बढ़ोतरी के बाद अब इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमत 10 लाख 69 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से 19 लाख 19 लाख (एक्स शोरूम) तक है. 1.0 लीटर TSI मैनुअल वेरिएंट में सिग्नेचर मॉडल की कीमत 10,000 रुपए बढ़ गई है. स्पोर्टलाइन और प्रेस्टीज मैनुअल की कीमत 15,000 रुपए बढ़ी है, जिससे अब इनकी कीमतें 14.89 लाख रुपए (एक्स शोरूम) और 16.94 लाख रुपए (एक्स शोरूम) हो गई है. बेस क्लासिक प्लस मैनुअल की कीमत 10.69 लाख रुपए (एक्स शोरूम)है.

एनडीटीवी ऑटो के मुताबिक, 1.0 लीटर ऑटोमैटिक रेंज के लिए, सिग्नेचर की कीमत 10,000 रुपए बढ़ी है, जबकि क्लासिक प्लस, स्पोर्टलाइन और प्रेस्टीज वेरिएंट की कीमत 15,000 रुपए से 20,000 रुपए तक बढ़ गई है. स्पोर्टलाइन AT की कीमत अब 15.89 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है. प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो 1.0 AT वर्जन में हर एक की कीमत 20,000 रुपए बढ़ी है, जिससे कीमत 17.79 लाख रुपए (एक्स शोरूम) और 18.09 लाख रुपए (एक्स शोरूम) हो गई है. 1.5 लीटर TSI DSG प्रेस्टीज और मोंटे कार्लो वेरिएंट भी 20,000 रुपए महंगे हो गए हैं, इनकी बदली हुई कीमतें क्रमशः 18.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम) और 19.19 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है.

कितनी बढ़ी किस वेरिएंट की कीमत?

स्कोडा ने 1.5 लीटर TSI इंजन और DSG गियरबॉक्स के साथ एक स्पोर्टलाइन वेरिएंट भी जोड़ा है. 16.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम) में लिस्टेड, यह मॉडल इस इंजन और ट्रांसमिशन कॉम्बिनेशन के साथ सबसे सस्ती कुशाक बन गई है. यह बढ़ोतरी उन खरीदारों के लिए विकल्प बढ़ाती है जो ज्यादा कीमत वाले प्रेस्टीज या मोंटे कार्लो ट्रिम्स पर जाए बिना ज्यादा पावरफुल इंजन चाहते हैं. कुशाक 1.0 लीटर और 1.5 लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ मिलती रहेगी. टॉप मोंटे कार्लो 1.5 DSG वेरिएंट की कीमत अब 19.19 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है.

ये भी पढ़ें- 3.35 तक का बंपर डिस्काउंट, Tata की इन 5 ‘लोहालाट’ गाड़ियों पर सबसे ज्यादा छूट!