3.35 तक का बंपर डिस्काउंट, Tata की इन 5 ‘लोहालाट’ गाड़ियों पर सबसे ज्यादा छूट!
Tata Curvv EV, Harrier EV के अलावा Tiago EV और Punch EV जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल्स को इस फेस्टिव सीजन सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका है. अगर आप भी इनमें से कोई भी नई कार लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास लाखों की बचत का मौका है.
Highlights
- टाटा गाड़ियों पर फेस्टिव सीजन डिस्काउंट.
- टाटा कर्व ईवी पर सबसे ज्यादा छूट.
- पेट्रोल, डीजल भी मिलेंगे सस्ते.
Car Discount: टाटा मोटर्स की लोहालाट गाड़ियों पर अक्टूबर में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है, फेस्टिव सीजन को ग्राहकों के लिए स्पेशल बनाने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है. आप अक्टूबर में अगर टाटा कंपनी की नई EV खरीदते हैं तो आप लाखों की बचत कर सकते हैं, सबसे ज्यादा छूट Curvv EV पर है. टाटा कर्व ईवी के अलावा Harrier EV, Tiago EV के प्री फेसलिफ्ट वर्जन, Punch EV के प्री फेसलिफ्ट वर्जन और Curvv ICE मॉडल पर लाखों बचाने का मौका है.
अक्टूबर के ऑफर्स में कई पेट्रोल, डीजल और CNG गाड़ियां भी शामिल हैं. हालांकि, एलिजिबिलिटी और फायदे की रकम मॉडल, वेरिएंट और लागू इंसेंटिव कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग होगी.
Curvv EV पर कितने की बचत?
Gaadiwaadi के मुताबिक, टाटा की इस पहली कूपे एसयूवी के इलेक्ट्रिक अवतार पर 3.35 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है. क्रिएटिव वेरिएंट पर 2.85 लाख तक और Curvv EV X पर 65,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं. इस गाड़ी के ICE मॉडल के नॉन-X वेरिएंट पर कंज्यूमर, लॉयल्टी और एक्सचेंज या स्क्रैपेज स्कीम के जरिए 1.25 लाख रुपए तक का फायदा मिल रहा है, इसके अलावा ICE मॉडल पर 20,000 रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट भी है.
Harrier EV पर कितने पैसे बचेंगे?
टाटा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के Fearless+ और Empowered वेरिएंट पर 2.75 लाख तक का बेनिफिट है. इसमें 1 लाख का मैन्युफैक्चरर सपोर्ट, 50,000 रुपए का एक्सचेंज असिस्टेंस या 75,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट में से चुनने का ऑप्शन शामिल है. इसके अलावा मौजूदा टाटा ईवी ग्राहकों को 1 लाख तक का एक्स्ट्रा लॉयल्टी बेनिफिट मिलता है, जबकि टाटा ICE ग्राहकों को 50,000 रुपए का फायदा मिलता है. ज्यादा से ज्यादा डिस्काउंट अमाउंट उन एलिजिबल Tata EV कस्टमर्स पर लागू होती है जो स्क्रैपेज सपोर्ट चुनते हैं.
Tiago EV पर भी लाखों की छूट
टियागो ईवी के फेसलिफ्ट अवतार से पहले के वर्जन यानी प्री फेसलिफ्ट मॉडल पर 1.45 लाख तक का फायदा मिल रहा है, ये बेनिफिट LR XT वेरिएंट पर है. अगर आप इस गाड़ी का LR XZ+ वेरिएंट चुनते हैं तो आप 1.25 लाख तक बचा सकते हैं. MR वर्जन पर 65 हजार रुपए तक का फायदा मिलता है.
Punch EV पर भी बचेंगे लाखों
इस एसयूवी के प्री फेसलिफ्ट वाले मॉडल के LR वेरिएंट्स पर 1.45 लाख तक बचत का मौका है. MR वेरिएंट्स पर 1.25 लाख तक और एंट्री लेवल स्मार्ट वेरिएंट पर 95000 रुपए तक के बेनिफिट्स मिलेंगे.
Nexon पर बचेंगे हजारों
इस एसयूवी के ICE मॉडल के चुनिंदा पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर 75000 रुपए तक की बचत का मौका है, सीएनजी ऑप्शन पर 60000 रुपए तक, बाकी पेट्रोल ऑप्शन्स पर 55000 रुपए तक और डीजल वेरिएंट्स पर 20,000 रुपए तक की बचत कर पाएंगे.
ये भी पढ़ें- नई गाड़ी लेने पर 70 हजार तक का डिस्काउंट! Nissan की इन 3 गाड़ियों पर सबसे ज्यादा फायदा
Latest Stories
2026 Mahindra XUV 3XO CNG: डिजाइन, इंजन और संभावित कीमत की पूरी जानकारी
Festive sale: ₹10 हजार सस्ता हुआ iVOOMi का इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत देखकर चौंक जाएंगे
Honda Elevate Facelift की माइलेज हुई कन्फर्म, खरीदने से पहले जानें पूरा हिसाब
