नई गाड़ी लेने पर 70 हजार तक का डिस्काउंट! Nissan की इन 3 गाड़ियों पर सबसे ज्यादा फायदा
Nissan Car Offers: निसान की गाड़ियों पर 70 हजार रुपए तक की छूट पाने का बढ़िया मौका है, कंपनी Nekton, Magnite और Gravite मॉडल्स पर डिस्काउंट का फायदा दे रही है. चलिए जानते हैं कि किस मॉडल पर आपको कितने का फायदा मिलेगा.
Highlights
- निसान गाड़ियों पर 70,000 रुपए तक डिस्काउंट.
- मैग्नाइट और ग्रेवाइट पर छूट.
- कार खरीदने पर छूट का फायदा जिससे गाड़ी लेना हुआ सस्ता.
Nissan Car Offers: निसान कंपनी की गाड़ियों पर 70 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन नई कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से मॉडल्स आपको सस्ते में मिल जाएंगे. कंपनी की कुछ समय पहले लॉन्च हुई Nissan Tekton के अलावा Magnite और Gravite पर छूट दी जा रही है.
Nissan Tekton Price और डिस्काउंट की जानकारी
Gaadiwaadi के मुताबिक, इस गाड़ी की कीमत 10 लाख 49 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है और कंपनी के फेस्टिव कैंपेन के तहत स्टॉक रहने तक इस कार पर 70 हजार रुपए तक का बेनिफिट मिलेगा. ये गाड़ी आपको दो टर्बो पेट्रोल ऑप्शन्स में मिलेगा, T160 वेरिएंट 100PS की पावर और 166Nm टॉर्क जेनरेट करती है और ये वेरिएंट 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है.
T280 वेरिएंट की बात करें ये मॉडल 163PS की पावर और 280Nm टॉर्क जेनरेट करता है और इसे आप 6 स्पीड मैनुअल या 6 स्पीड वेट क्लच DCT ऑप्शन में खरीद सकते हैं. DCT वर्जन को लेकर दावा है कि ये वेरिएंट एक लीटर तेल में 18.5 किलोमीटर तक का माइलेज देता है और 9.89 सेकंड्स में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ लेता है. वहीं, दूसरी ओर T160 वेरिएंट की बात करें तो ये मॉडल एक लीटर तेल में 19.4 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है.
Nissan Magnite Price और डिस्काउंट डिटेल
इस कार की कीमत 5 लाख 69 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है, इस गाड़ी पर 65 हजार रुपए तक का फायदा दिया जा रहा है. इसमें 1.0 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 72PS की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस गाड़ी में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिलता है जो 100PS की पावर जेनरेट करता है, टर्बो मैनुअल वेरिएंट 160Nm टॉर्क जेनरेट करता तो वहीं CVT वर्जन 152Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इस गाड़ी में 336 लीटर का बूट स्पेस और 205mm का ग्राउंड क्लरेंस मिलता है. ये गाड़ी आपको सीएनजी ऑप्शन में भी मिल जाएगी.
Nissan Gravite Price और छूट की जानकारी
इस गाड़ी की कीमत 5 लाख 73 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है, इस कार पर 35 हजार रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है. इस कार में 1.0 लीटर थ्री सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 72PS पावर और 96Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इस कार में आपको 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड AMT ऑप्शन में मिलता है. मैनुअल वेरिएंट एक लीटर तेल में 19.3 किलोमीटर और ऑटोमैटिक वेरिएंट 19.6 किलोमीटर तक का माइलेज देता है. ये 7 सीटर MPV आपको सीएनजी ऑप्शन में भी मिल जाएगी.
ये भी पढ़ें-
Latest Stories
महाराष्ट्र में पेट्रोल से नहीं चलेगी बाइक टैक्सी! होगी 100% इलेक्ट्रिक, सरकार ने दिया 9 महीने का समय
Tata Aeris से Hyundai Venue तक, ये हैं फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स वाली 5 सबसे सस्ती गाड़ियां
सेफ्टी से NO समझौता! इस दिवाली पर खरीद सकते हैं 6 Airbags वाली ये 5 सबसे सस्ती गाड़ियां
