Skoda Kylaq, Nexon से Syros तक, इन 5 गाड़ियों पर 90,000 रुपए तक की छूट!

Car Discount: अगर आप इस फेस्टिव सीजन नई एसयूवी लेने का प्लान कर रहे हैं तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन सी गाड़ियों पर आपको बंपर छूट का फायदा मिलेगा.

कार डिस्काउंट Image Credit: स्कोडा

इस फेस्टिव सीजन नई एसयूवी खरीदने का प्लान है तो आइए आपको उन पांच गाड़ियों के बारे में बताते हैं जो आपको 90 हजार रुपए तक की छूट के साथ मिलेंगी. स्कोडा, टाटा मोटर्स, निसान, रेनो और किआ कंपनी के मॉडल्स पर बचत का बढ़िया मौका है. आइए जानते हैं कि किस गाड़ी पर कितने तक का फायदा आपको मिलेगा.

Skoda Kylaq Price

स्कोडा काइलैक पर 90,000 रुपए तक की छूट का फायदा मिल रहा है, डीलर लेवल पर 40 हजार तक और 30 हजार तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है. इसके अलावा 20 हजार रुपए तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट भी मिल रहा है. इस एसयूवी की कीमत 7.60 लाख (एक्स शोरूम) से 13.10 लाख (एक्स शोरूम) तक है. इस गाड़ी में 1.0L थ्री-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है.

Tata Nexon Price

Gaadiwaadi के मुताबिक, नेक्सन पर सबसे ज्यादा फायदा टर्बो पेट्रोल मैनुअल ऑप्शन पर है. स्मार्ट+, स्मार्ट+S, प्योर, प्योर S, प्योर+, प्योर+ S और प्योर+ PS पर 10,000 रुपए कैश डिस्काउंट, इंटरवेंशन स्कीम के तहत 45,000 रुपए और स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत 20,000 रुपए तक का फायदा मिल रहा है.

दूसरी ओर, CNG वर्जन की बात करें तो आपको सीएनजी मॉडल चुनने पर 60 हजार तक के फायदे मिल सकते हैं जबकि दूसरे पेट्रोल ऑप्शन्स पर 55,000 रुपए तक और डीजल ऑप्शन पर 20,000 रुपए तक का फायदा उठा सकते हैं. इस गाड़ी को 1.2L पेट्रोल, 1.5L डीजल और CNG ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.

Nissan Magnite Price

निसान की इस एसयूवी के Visia AMT वेरिएंट पर 72000 रुपए की छूट का फायदा मिल रहा है. टर्बो पेट्रोल मैनुअल वर्जन पर 71 हजार तक का फायदा मिल रहा है. नॉन टर्बो मैनुअल वेरिएंट पर 42 हजार से 70 हजार तक की छूट मिल रही है. इस गाड़ी की कीमत 5.69 लाख (एक्स शोरूम) से 10.99 लाख (एक्स शोरूम) तक है. ये गाड़ी आपको 1.0 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑप्शन में मिलेगी.

Renault Kiger Price

काइगर पर मिल रहा ऑफर 2026 गाड़ियों पर लागू होता है, इस एसयूवी पर 65000 रुपए तक की बचत का मौका है. इवोल्यूशन प्लस, टेक्नो और इमोशन ट्रिम्स पर 25,000 रुपए तक का कैश और 25,000 रुपए का एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है. इसके अलावा 10,000 रुपए तक का लॉयल्टी बोनस और 5000 रुपए का एलिजिबल कॉर्पोरेट ऑफर मिल रहा है. इस एसयूवी की कीमत 5.81 लाख (एक्स शोरूम) से 10.40 लाख (एक्स शोरूम) तक है.

Kia Syros Price

किआ की इस गाड़ी पर 55 हजार तक की छूट मिल रही है, इसमें 20 हजार का एक्सचेंज, 20 हजार का स्क्रैपेज और 15 हजार का कॉर्पोरेट बेनिफिट मिल रहा है. कंपनी की तरफ से लिमिटेड पीरियड एक्स्टेंडेड वारंटी भी मिल रही है, इस गाड़ी की कीमत 8.42 लाख (एक्स शोरूम) से 15.82 लाख (एक्स शोरूम) है. इस फोन में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल ऑप्शन मिलता है.

ये भी पढ़ें- Hyundai Bayon vs Honda Elevate: कीमत, फीचर्स से इंजन तक, कौन है किस पर भारी?