Skoda Slavia 2026: नया लुक और धांसू फीचर्स, भारत में इस दिन लॉन्च होगी नई स्लाविया
Skoda Slavia Facelift 2026: अगस्त में स्कोडा की ये अपडेटेड सेडान लॉन्च होने वाली है. इस गाड़ी को नए डिजाइन, नए फीचर्स और मैकेनिकल बदलावों के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद ये गाड़ी हुंडई, मारुति सुजुकी और फॉक्सवैगन जैसे ब्रैंड्स की गाड़ियों को टक्कर देगी.

Skoda ऑटो इंडिया ने इस बात को कंफर्म कर दिया है कि अगले महीने अपडेटेड स्लाविया सेडान लॉन्च के लिए तैयार है. इस फेसलिफ्ट प्रीमियम सेडान में कॉस्मेटिक बदलाव (डिजाइन में बदलाव) के अलावा नए फीचर्स के जुड़ने और कुछ मैकेनिकल बदलाव होने की उम्मीद है.
डिजाइन में क्या-क्या बदलेगा?
2026 स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट में रिवाइज्ड ग्रिल, रीडिजाइन किए गए LED हेडलैंप और अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर के साथ एक शार्प फ्रंट-एंड डिजाइन मिलने की उम्मीद है. नए अलॉय व्हील डिजाइन और रिफ्रेश्ड टेल लैंप डिटेलिंग भी अपडेट का हिस्सा हो सकते हैं, जिससे इस सेडान को ज्यादा मॉडर्न लुक मिलेगा.
इंटीरियर में क्या मिलेगा?
ओवरऑल डैशबोर्ड लेआउट में ज्यादा बदलाव नहीं होने की उम्मीद है. हालांकि, कंपनी एक बड़े 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अपडेटेड सीट अपहोल्स्ट्री और फ्रंट पार्किंग सेंसर ला सकती है. कंपनी एक रियर-सीट मसाज फंक्शन भी जोड़ सकती है, यह फीचर इस साल की शुरुआत में फेसलिफ्ट कुशाक के साथ लाया गया था.
सेफ्टी भी होगी मजबूत
स्लाविया फेसलिफ्ट में सबसे बड़े अपग्रेड में से एक है Level 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम). हालांकि, इस बात की बहुत कम संभावना है कि स्कोडा ADAS देगी, ऐसा इसलिए है क्योंकि कुशाक फेसलिफ्ट के साथ भी, कंपनी ने एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे ADAS फीचर्स नहीं जोड़े थे. यहां गौर करने वाली बात यह है कि स्लाविया के मुकाबले वाली गाड़ियां ADAS के साथ आती हैं.
हो सकते हैं मैकेनिकल बदलाव
फेसलिफ्ट में बोनट के नीचे भी बदलाव होने की उम्मीद है. 1.5-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन में मौजूदा 7 स्पीड DSG गियरबॉक्स जारी रहने की संभावना है, वहीं 1.0-लीटर TSI इंजन अपने मौजूदा 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक को नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से बदल देगा.
मुकाबला: लॉन्च होने के बाद, अपडेटेड स्कोडा स्लाविया होंडा सिटी, हुंडई वर्ना, मारुति सुजुकी सियाज और फॉक्सवैगन वर्टस जैसी गाड़ियों को टक्कर दे सकती है.
ये भी पढ़ें- क्या खत्म होगा बार-बार PUC टेस्ट कराने का झंझट? सरकार ने रखा 3 साल का प्रस्ताव