नई SUV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! Tata दे रही 3.50 लाख रुपये तक की डिस्काउंट

अप्रैल 2026 में नई SUV खरीदने वालों के लिए Tata Motors शानदार ऑफर लेकर आई है. कंपनी अपनी ICE और इलेक्ट्रिक SUV रेंज पर 3.50 लाख रुपये तक का लाभ दे रही है. Curvv.ev पर सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि Curvv ICE मॉडल पर भी आकर्षक ऑफर उपलब्ध है. Punch, Nexon, Harrier, Safari और अन्य मॉडल्स भी लाइनअप में शामिल हैं.

टाटा Image Credit: @Canva/Money9live

Tata SUV offers April 2026: अगर आप अप्रैल महीने में नई SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Tata Motors ग्राहकों के लिए बड़ा मौका लेकर आई है. कंपनी अपनी इंटरनल कम्बशन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक SUVs पर आकर्षक ऑफर दे रही है. इन ऑफर्स की कुल वैल्यू 3.50 लाख रुपये तक बताई जा रही है. ऐसे में कई ग्राहक यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर सबसे ज्यादा फायदा किस मॉडल पर मिल रहा है. इन ऑफर्स में कंज्यूमर डिस्काउंट, ग्रीन बोनस, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज डिस्काउंट और लॉयल्टी बोनस जैसे कई फायदे शामिल हैं. इससे खरीदारों को नई कार खरीदने पर अच्छी बचत का मौका मिल सकता है.

Curvv और Curvv.ev पर सबसे बड़ा फायदा

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2026 में Tata की SUV रेंज में सबसे ज्यादा ऑफर Curvv.ev पर मिल रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV पर कुल 3.50 लाख रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. वहीं ICE मॉडल्स में Curvv पर सबसे ज्यादा 55,000 रुपये तक का ऑफर उपलब्ध है.

अगर कीमत की बात करें, तो Curvv की एक्स-शोरूम कीमत 9.70 लाख रुपये से 19.10 लाख रुपये के बीच है. वहीं Curvv.ev की कीमत 17.49 लाख रुपये से 22.24 लाख रुपये तक जाती है.

Tata की SUV लाइनअप में कौन-कौन शामिल

Tata Motors फिलहाल ICE SUV सेगमेंट में Punch, Nexon, Curvv, Harrier, Safari और जल्द आने वाली Sierra जैसी गाड़ियां बेच रही है. वहीं Electric SUV पोर्टफोलियो में Punch.ev, Nexon.ev, Curvv.ev और Harrier.ev शामिल हैं. कंपनी इस साल Sierra.ev लॉन्च करने की तैयारी में है.

Curvv में मिलते हैं तीन इंजन विकल्प

Tata Curvv ग्राहकों को तीन इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध है. इसमें 1.2 लीटर रेवोट्रॉन टर्बो पेट्रोल, 1.2 लीटर हाइपेरियन गैसोलीन डायरेक्ट इंजेक्शन और 1.5 लीटर क्रायोजेट डीजल इंजन शामिल हैं. सभी विकल्पों में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन उपलब्ध हैं. यह SUV उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प मानी जा रही है, जो स्टाइलिश डिजाइन, पावरफुल इंजन और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं.

Curvv.ev की रेंज भी दमदार

Electric कार खरीदने वालों के लिए Curvv.ev दो बैटरी पैक विकल्पों में आती है, जिसमें 45kWh और 55kWh शामिल हैं. कंपनी के अनुसार, 45kWh मॉडल एक बार फुल चार्ज पर 330 से 350 किलोमीटर तक चल सकती है, जबकि 55kWh मॉडल 400 से 425 किलोमीटर तक की रियल वर्ल्ड रेंज दे सकती है.

खरीदने का सही समय

ऑटो सेक्टर विशेषज्ञों का मानना है कि अप्रैल जैसे महीने में कंपनियां बिक्री बढ़ाने के लिए बड़े ऑफर देती हैं. ऐसे में जो ग्राहक Tata SUV खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह अच्छा समय हो सकता है. अगर आपका बजट ज्यादा है और इलेक्ट्रिक SUV चाहते हैं, तो Curvv.ev सबसे बड़ा फायदा दे रही है. वहीं पेट्रोल या डीजल SUV चाहने वालों के लिए Curvv पर भी अच्छा ऑफर मौजूद है. Tata के अलावा, Maruti Suzuki India, Hyundai Motor India और Honda Cars India जैसी कंपनियां भी अप्रैल में अपनी कारों पर ऑफर और छूट दे रही हैं.

यह भी पढ़ें: सस्ता हो सकता है सोना-चांदी , Fed बैठक और US-Iran वार्ता पर बनाए रखें नजर; ये फैक्टर्स तय करेंगे अगली चाल