MG Windsor की ‘दुश्मन’ है ये इलेक्ट्रिक एसयूवी, अब एक ही झटके में 20 हजार रुपए तक हुई महंगी
Tata Motors ने Punch EV की कीमत में 20 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है. इस गाड़ी का 30kWh वेरिएंट 10 हजार रुपए तक तो वहीं 40kWh वाला वेरिएंट 20 हजार रुपए तक महंगा हो गया है.

ऑटो कंपनियां धीरे-धीरे गाड़ियों की कीमतों में इजाफा कर रही हैं, Tata Motors ने अब अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार Punch EV की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. बैटरी और वेरिएंट के हिसाब से इस गाड़ी की कीमत 10,000 रुपए से 20,000 रुपए तक बढ़ गई है. कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब पंच ईवी की कीमत 9 लाख 79 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से 12 लाख 99 हजार रुपए (एक्स शोरूम) तक है.
इस रेंज में टाटा की इस इलेक्ट्रिक गाड़ी का मुकाबला MG Windsor EV, Mahindra XUV 3XO EV और Citroen eC3 जैसे मॉडल्स से होता है.
किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीमत में बढ़ोतरी बैटरी कैपेसिटी के हिसाब से की गई है. एंट्री लेवल 30kWh स्मार्ट और स्मार्ट प्लस वेरिएंट की कीमत 10,000 रुपए बढ़ गई है. वहीं, 40kWh बैटरी वाले सभी चार वेरिएंट यानी स्मार्ट प्लस, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड प्लस S मॉडल 20,000 रुपए महंगे हो गए हैं. सितंबर से टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल रेंज की कीमत 25 हजार रुपए तक बढ़ा दी थी, कंपनी की इस रेंज में ICE और इलेक्ट्रिक मॉडल्स दोनों शामिल हैं.
Tata Punch EV को इस साल के शुरुआत में एक बड़ा अपडेट मिला था. फेसलिफ्ट मॉडल में क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल के साथ नया फ्रंट-एंड, अपडेटेड एयर वेंट और कनेक्टेड लाइटिंग के साथ-साथ केबिन में भी बदलाव किए गए थे. यह इलेक्ट्रिक SUV नेक्सन EV से नीचे प्लेस की गई है.
Tata Punch EV Range
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के दो बैटरी ऑप्शन्स मिलते हैं, 30kWh बैटरी वर्जन 87bhp पावर और 154Nm टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि 40kWh वाला वर्जन 127bhp पावर और 154Nm टॉर्क जेनरेट करता है. टाटा का दावा है कि 30kWh बैटरी वाला वेरिएंट सिंगल चार्ज पर 355 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करता है.
वहीं, 40kWh वाला वर्जन एक बार सिंगल चार्ज पर 468 किलोमीटर तक की रेंज देता है. दिलचस्प बात यह है कि टाटा ने 40kWh वर्जन के लिए लगभग 355 किलोमाीटर की रियल-वर्ल्ड रेंज भी बताई है. छोटी बैटरी वाला वेरिएंट उन खरीदारों के लिए सही है जो कार को शहर में इस्तेमाल करते हैं, जबकि 40kWh वाला वर्जन उन लोगों के लिए सही है जो लंबी दूरी चाहते हैं. हालांकि, इस नई बढ़ोतरी के बाद वेरिएंट के बीच कीमत का अंतर थोड़ा और ज्यादा साफ हो गया है.
ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki Brezza से Toyota Taisor तक, 10 लाख से सस्ती हैं ये 5 CNG गाड़ियां