SBI, PNB, BoB और BOI… कौन सा बैंक FD पर दे रहा सबसे अधिक रिटर्न, प्राइवेट बैंक से कम है या ज्यादा?
आम ग्राहकों के लिए सबसे अच्छी दरें भी 7 फीसदी से कम ही हैं, जबकि प्राइवेट बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक और NBFCs कुछ खास समय-सीमा के लिए अधिक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं. सीनियर सिटिजन्स के मामले में यह अंतर थोड़ा कम हो जाता है, क्योंकि उन्हें PSU बैंकों से अधिक ब्याज मिलता है.
Highlights
- NBFCs कुछ खास समय-सीमा के लिए अधिक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं.
- स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर ब्याज दर ऑफर करने में सबसे आगे हैं.
- बैंक में सबसे अधिक रेट सिर्फ एक खास मैच्योरिटी पीरियड के लिए हो सकता है.
सरकारी बैंक अभी भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर तुलनात्मक रूप से कम रिटर्न दे रहे हैं. आम ग्राहकों के लिए सबसे अच्छी दरें भी 7 फीसदी से कम ही हैं, जबकि प्राइवेट बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक और NBFCs कुछ खास समय-सीमा के लिए अधिक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं. हालांकि, जो निवेशक सरकारी बैंकों की स्थिरता को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए मैच्योरिटी की अवधि के आधार पर कुछ विकल्प अभी भी अच्छे रिटर्न दे रहे हैं.
सरकारी बैंकों की ब्याज दर
9 सितंबर तक के FD रेट डेटा के अनुसार, शामिल किए गए प्रमुख PSU बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा रेगुलर जमाकर्ताओं को 555 दिनों की अवधि के लिए सबसे अधिक 6.75 फीसदी का रेट ऑफर करता है.
इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया का नंबर आता है, जो तीन साल के लिए ज्यादा से ज्यादा 6.70% का रेट देता है, जबकि पंजाब नेशनल बैंक 444 दिनों के लिए 6.60% तक का रेट देता है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 444 दिनों के लिए अधिक से अधिक 6.45% का रेगुलर रेट देता है.
इंडियन ओवरसीज बैंक भी 444 दिनों के लिए मैक्सिमम 6.60% का रेगुलर रेट ऑफर कर रहा है.
एक साल की अवधि वाली FD के लिए दरें
जो निवेशक खास तौर पर एक साल की FD देख रहे हैं, उनके लिए इन PSU बैंकों में बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज़ बैंक सबसे अधिक 6.50% का ब्याज दर दे रहे हैं. बैंक ऑफ बड़ौदा, PNB और SBI एक साल की जमा राशि पर 6.25% का ब्याज दे रहे हैं.
इसका मतलब है कि अगर कोई निवेशक 6.50% की दर से एक साल की FD में 5 लाख रुपये जमा करता है, तो उसे सालाना लगभग 32,500 रुपये का साधारण ब्याज मिलेगा. वहीं 6.25% की दर पर यह ब्याज 31,250 रुपये होगा. यह हिसाब टैक्स से पहले और पूरे साल के लिए बताई गई ब्याज दर को मानकर लगाया गया है.
| जमा राशि | 6.50% पर ब्याज: BOI/IOB | 6.25% पर ब्याज: BoB/PNB/SBI |
|---|---|---|
| ₹50,000 | ₹3,250 | ₹3,125 |
| ₹1 लाख | ₹6,500 | ₹6,250 |
| ₹2 लाख | ₹13,000 | ₹12,500 |
| ₹5 लाख | ₹32,500 | ₹31,250 |
प्राइवेट और स्मॉल फाइनेंस बैंक अधिक ब्याज देते हैं
जब PSU बैंकों की तुलना प्राइवेट और स्मॉल फाइनेंस बैंकों से की जाती है, तो यह अंतर साफ दिखता है. IDFC फर्स्ट बैंक मैक्सिमम 7.10% का रेगुलर रेट देता है, जबकि बंधन बैंक 7.45% और यस बैंक कुछ खास समय के लिए 7.25% का रेट देते हैं.
स्मॉल फाइनेंस बैंक इस मामले में काफी आगे हैं. जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 8% तक, शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 8%, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.25%, उज्जिवन 7.80%, उत्कर्ष 8.10% और यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 8% का रेट ऑफर कर रहे हैं.
NBFC भी अपने टॉप रेट्स के मामले में ज्यादातर PSU बैंकों से आगे हैं. श्रीराम फाइनेंस 7.50% तक, महिंद्रा फाइनेंस 7.45% और बजाज फाइनेंस रेगुलर जमाकर्ताओं को कुछ खास समय के लिए 7.40% का रेट देते हैं.
सीनियर सिटिजन को अधिक रेट मिलता है
सीनियर सिटिजन्स के मामले में यह अंतर थोड़ा कम हो जाता है, क्योंकि उन्हें PSU बैंकों से अधिक ब्याज मिलता है. इन पांचों बैंकों में बैंक ऑफ इंडिया सबसे अधिक 7.45% का रेट देता है, इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा 7.25% का रेट देता है, जबकि SBI 7.05% तक का रेट देता है. PNB और इंडियन ओवरसी बैंक ज्यादा से ज्यादा 7.10% का रेट देते हैं.
इसलिए, सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए, PSU बैंकों की FD शायद सबसे अधिक रिटर्न न दें, लेकिन बैंक की साख और निश्चित आय वाले रिटर्न को प्राथमिकता देने वालों के लिए ये काम की हैं. सबसे जरूरी बात यह है कि सिर्फ सबसे अधिक दिखाए गए रेट के पीछे भागने के बजाय समय-सीमा (Tenure) के हिसाब से रेट की तुलना की जाए, क्योंकि हर बैंक में सबसे अधिक रेट सिर्फ एक खास मैच्योरिटी पीरियड के लिए हो सकता है.
Latest Stories
8th Pay Commission: पेंशन रिविजन से OPS तक, पेंशनर्स ने रखीं ये 12 बड़ी मांगें
EPFO ने बदले PF से पैसे निकालने के नियम, इन 5 जरूरतों पर ले सकते हैं एडवांस
₹3 लाख की Credit Card Limit, खर्च सिर्फ ₹50 हजार! बची ₹2.50 लाख की लिमिट कैसे आएगी काम?
