Tata Punch EV से MG Windsor EV तक, 15 लाख से सस्ती ये 3 इलेक्ट्रिक गाड़ियां देती हैं 468km तक की रेंज

Electric Cars under 15 Lakh: इस फेस्टिव सीजन अगर ज्यादा ड्राइविंग रेंज ऑफर करने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो चलिए इस रेंज में मिलने वाली तीन शानदार मॉडल्स के बारे में आपको जानकारी देते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियां Image Credit: टाटा मोटर्स/किआ/MG

इस फेस्टिव सीजन 15 लाख तक के बजट में नई Electric Car खरीदने का प्लान है तो चलिए आपको तीन ऐसे मॉडल्स बताते हैं जो आपको ज्यादा ड्राइविंग रेंज के साथ मिल जाएंगे. इस प्राइस रेंज में आपको Tata Punch EV, Syros EV और Windsor EV जैसे शानदार मॉडल्स मिल जाएंगे. चलिए जानते हैं कि इस रेंज में इन मॉडल्स के कौन से बैटरी पैक वेरिएंट्स आप खरीद पाएंगे.

Tata Punch EV Price और ड्राइविंग रेंज

कारदेखो के अनुसार, 15 लाख से सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ियों की इस लिस्ट में ज्यादा ड्राइविंग रेंज ऑफर करने वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ी टाटा पंच ईवी है. इस गाड़ी के बड़े बैटरी पैक में 40kWh वेरिएंट मिलता है, बड़े बैटरी वेरिएंट की कीमत 11.19 लाख (एक्स शोरूम) से 12.99 लाख (एक्स शोरूम) तक है. ये गाड़ी आपको 30kWh और 40kWh बैटरी ऑप्शन में मिलेगी. 40kWh बैटरी पैक 129PS की पावर और 154Nm टॉर्क जेनरेट करता है, एक बार सिंगल चार्ज पर ये बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट 468 किलोमीटर तक की दूरी तय करता है.

Kia Syros EV Price और ड्राइविंग रेंज

किआ की इस गाड़ी के इलेक्ट्रिक अवतार के दो वेरिएंट्स ही 15 लाख से कम में उपलब्ध हैं, HTK और HTK प्लस. ये दोनों ही वेरिएंट 42kWh बैटरी के साथ आते हैं जो 135PS पावर और 255Nm टॉर्क जेनरेट करते हैं, सिंगल चार्ज पर 42kWh बैटरी वेरिएंट 443 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है. अगर आपको बजट की दिक्कत नहीं है तो आप एक हायर वेरिएंट ले सकते हैं जो ज्यादा रेंज और ज्यादा फीचर्स के साथ आता है, इस गाड़ी को आप 51.4kWh बैटरी पैक ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं.

MG Windsor EV Price और ड्राइविंग रेंज

अगर आपका बजट 15 लाख रुपए तक है तो आप एमजी की इस इलेक्ट्रिक गाड़ी का बेस Excite वेरिएंट ले सकते हैं जो आपको 14.84 लाख (एक्स शोरूम) में मिल जाएगा, ये वेरिएंट 38 kWh बैटरी ऑप्शन में मिल जाएगा. सिंगल चार्ज पर 38 kWh वाला वेरिएंट 332 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज ऑफर करेगा. इस बैटरी ऑप्शन वाला वेरिएंट 136PS पावर और 200Nm टॉर्क जेनरेट करता है. अगर आपको बजट की दिक्कत नहीं है तो आपको 52.9kWh बैटरी वेरिएंट भी मिल जाएगा जो ज्यादा रेंज ऑफर करेगा.

ये भी पढ़ें- 1 लीटर में 29km का माइलेज! लॉन्च हुई Renault Duster Strong Hybrid, यहां है सभी वेरिएंट्स की कीमत