Airtel Big Plan For Postpaid, अब Prepaid वालों को नहीं मिलेगी अच्छी सर्विस
क्या आने वाले समय में मोबाइल नेटवर्क भी VIP और आम आदमी के बीच में बट जाने वाला है? जरा सोचिए कि आप किसी स्टेडियम में मौजूद हैं हजारों लोगों की वहां भीड़ है. उनके साथ आप भी इंटरनेट चला रहे हैं फोटो, वीडियो कॉल कर रहे हैं या वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. आपका वीडियो कॉल बार-बार कट रहा है पेमेंट ऐप आपका काम नहीं कर रहा है. लेकिन बगल वाला इंसान आराम से HD वीडियो स्ट्रीम कर पा रहा है.
अब भारत में इसकी शुरुआत हो चुकी है क्योंकि Airtel ने एक ऐसा कदम उठा लिया है जो आप अभी तक शायद सोच भी नहीं रहे होंगे. आपके दिमाग में कभी ऐसा आया भी नहीं होगा वो काम Airtel ने शुरू कर दिया है. यह कदम टेलीकॉम इंडस्ट्री का पूरा गेम बदलने वाला है.