घर में पड़े सोने से होगी कमाई! बुलियन बैंक का बड़ा प्रस्ताव, जानें पूरी डिटेल्स
भारत में लोगों के घरों, मंदिरों और गोल्ड ईटीएफ में बड़ी मात्रा में सोना बिना इस्तेमाल के पड़ा रहता है. अब ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन ने सरकार से एक रेगुलेटेड बुलियन बैंक सिस्टम बनाने की मांग की है. इस व्यवस्था के तहत लोग अपना सोना बैंक में जमा कर सकेंगे, जैसे वे पैसा जमा करते हैं. फिर यह सोना ज्वेलर्स, रिफाइनर्स और एक्सपोर्टर्स को कारोबार के लिए उधार दिया जाएगा. इससे भारत को विदेशों से कम सोना आयात करना पड़ेगा और देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी बचेगा. अभी भारत हर साल लगभग ₹7 लाख करोड़ का सोना आयात करता है, जिससे अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ता है.
इस नए मॉडल से आम लोगों को भी कई फायदे मिल सकते हैं. अगर यह योजना गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम की तरह लागू होती है, तो लोगों को अपने जमा सोने पर ब्याज भी मिल सकता है. साथ ही लॉकर का खर्च भी बच सकता है, क्योंकि सोना सुरक्षित तरीके से बैंकिंग सिस्टम में रहेगा. इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, रुपया स्थिर रह सकता है और महंगाई पर भी नियंत्रण में मदद मिल सकती है.
More Videos
शेयरों की तरह होगी सोने की ट्रेडिंग! अब ऐसे कमाई कराएगा NSE
Big Relief for Adani Group, US में दो मामले सुलझने से अडानी के शेयरों को खरीदें या मुनाफावसूलें?
Vodafone Idea Big Plan, अंबानी-मित्तल को डरा देगी Vodafone Idea की ये चाल?
