अब हवाई यात्रा होगी और महंगी! 115 फीसदी महंगा हुआ ATF; दिल्ली, मुंबई सहित इन शहरों में दिखेगा सीधा असर

ATF यानी एविएशन टरबाइन फ्यूल की कीमतों में अप्रैल की शुरुआत में भारी बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में कीमत 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंच गई है, जो पिछले महीने के मुकाबले 115 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी है. कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में भी दाम तेजी से बढ़े हैं. पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की महंगाई इसकी बड़ी वजह है.

हवाई यात्रा महंगी हो सकती है. Image Credit:

ATF Price Hike India: देश में एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी ATF की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. तेल कंपनियों ने अप्रैल की शुरुआत में ही कीमतों में भारी इजाफा किया है. राजधानी दिल्ली में ATF के दाम 115 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं. यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की महंगाई के कारण हुई है. इसका सीधा असर एयरलाइन कंपनियों और हवाई यात्रियों पर पड़ने वाला है. आने वाले दिनों में हवाई टिकट महंगे हो सकते हैं.

दिल्ली में ATF कीमतों में भारी उछाल

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में ATF की कीमत बढ़कर 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है. पिछले महीने यह कीमत करीब 96 हजार रुपये थी. यानी एक महीने में ही एक लाख रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. यह बढ़ोतरी 115 फीसदी से ज्यादा की है. इतनी तेज बढ़ोतरी से एयरलाइंस की कॉस्ट काफी बढ़ जाएगी.

कोलकाता और चेन्नई में भी बढ़े दाम

कोलकाता में ATF की कीमत अब 2.05 लाख रुपये के आसपास पहुंच गई है. मार्च में यह करीब 99 हजार रुपये थी. वहीं चेन्नई में कीमत बढ़कर 2.14 लाख रुपये हो गई है. पहले यह करीब 1 लाख रुपये थी. दोनों शहरों में भी कीमतों में भारी उछाल देखा गया है.

मुंबई में ATF सबसे सस्ता

मुंबई में ATF की कीमत 1.94 लाख रुपये प्रति किलोलीटर है. यह अन्य बड़े शहरों के मुकाबले थोड़ा कम है. पिछले महीने यहां कीमत करीब 90 हजार रुपये थी. हालांकि यहां भी कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है. फिर भी यह प्रमुख शहरों में सबसे सस्ता बना हुआ है.

वैश्विक संकट से बढ़ी कीमतें

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण कच्चे तेल और ईंधन की सप्लाई प्रभावित हुई है. इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. इस वैश्विक संकट का असर भारत पर भी पड़ रहा है. भारत ईंधन का बड़ा आयातक देश है, इसलिए यहां कीमतें तेजी से बढ़ती हैं.

ये भी पढ़ें- कमर्शियल LPG हुआ महंगा, कीमतों में 195 रुपये की बढ़ोतरी, होटल और रेस्टोरेंट में खाना होगा महंगा

हवाई यात्रा हो सकती है महंगी

ATF की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर हवाई किराए पर पड़ सकता है. एयरलाइंस अपनी बढ़ी हुई लागत को यात्रियों से वसूल सकती हैं. इससे आने वाले समय में टिकट महंगे होने की संभावना है. साथ ही एयरलाइन कंपनियों के शेयर भी निवेशकों के रडार पर आ सकते हैं.

Latest Stories

सोने की कीमतों में तेजी, MCX पर 149460 रुपये पहुंचा गोल्ड, जानें 24K- 22K-18K का लेटेस्ट रेट

12 दिनों में दूसरी बार महंगा हुआ प्रीमियम पेट्रोल, 2 रुपये बढ़े दाम; सामान्य पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं

कमर्शियल LPG हुआ महंगा, कीमतों में 195 रुपये की बढ़ोतरी, होटल और रेस्टोरेंट में खाना होगा महंगा

PM मोदी ने गुजरात में ₹3300 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन, रोजाना बनेंगे 60 लाख चिप्स

बंगाल पुलिस ने करोड़ों के साइबर फ्रॉड मामले में उद्योगपति पवन रुइया को किया गिरफ्तार, जानें- क्या है पूरा मामला

ईरान ने दी धमकी! कहा- अमेरिका की 18 टेक कंपनियों पर 1 अप्रैल से करेगा अटैक, लिस्ट में Apple-Microsoft भी शामिल