कमर्शियल LPG हुआ महंगा, कीमतों में 195 रुपये की बढ़ोतरी, होटल और रेस्टोरेंट में खाना होगा महंगा
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर 2078.50 रुपये का हो गया है. यह बढ़ोतरी पश्चिम एशिया तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण हुई है. हालांकि घरेलू 14.2 किलो गैस सिलेंडर के दाम 913 रुपये पर स्थिर रखे गए हैं.
Commercial LPG Price Hike: देश में एक बार फिर कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है. तेल कंपनियों ने 1 अप्रैल से 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम में 195 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया है. इस बढ़ोतरी के पीछे पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें मुख्य वजह बताई जा रही हैं. हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे आम लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है. नई कीमतों का असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर ज्यादा देखने को मिलेगा.
कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा
सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है. इसके बाद दिल्ली में अब एक सिलेंडर की कीमत 2078.50 रुपये हो गई है. यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर छोटे व्यापारियों और फूड इंडस्ट्री पर असर डालेगी. खासकर होटल और ढाबा चलाने वालों की लागत बढ़ेगी. इससे खाने पीने की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं.
| शहर | बढ़ोतरी रुपये में |
|---|---|
| दिल्ली | 194 रुपये |
| चेन्नई | 203 रुपये |
| मुंबई | 196 रुपये |
| कोलकाता | 218 रुपये |
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर
जहां कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है, वहीं घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर अभी भी 913 रुपये में मिल रहा है. पिछली बार इसमें 7 मार्च को 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. सरकार ने फिलहाल आम जनता को राहत देने के लिए घरेलू गैस की कीमतों को स्थिर रखा है.
हर महीने तय होती हैं नई कीमते
Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum हर महीने की पहली तारीख को गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं. ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और रुपये की स्थिति के आधार पर रेट तय करती हैं. इसलिए हर महीने कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें- PM मोदी ने गुजरात में ₹3300 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन, रोजाना बनेंगे 60 लाख चिप्स
पश्चिम एशिया संकट का असर
पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और युद्ध की स्थिति ने पूरी दुनिया की ऊर्जा सप्लाई को प्रभावित किया है. इसी वजह से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है. रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक तेल कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो चुकी है. इसका सीधा असर भारत जैसे आयात करने वाले देशों पर पड़ रहा है.
Latest Stories
कैबिनेट ने बल्लारी-गुंतकल रेल विस्तार प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, ₹1264 करोड़ से मिलेगा माल ढुलाई और कनेक्टिविटी को बढ़ावा
ट्रंप का नया टैरिफ वार, जानें चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वियतनाम के मुकाबले कहां खड़ा है भारत?
HCLTech का बड़ा ऐलान, Sarvam के साथ मिलकर ओडिशा में ₹14257 करोड़ से बनाएगी AI डेटा सेंटर; शेयरों में उछाल
