Bank Holiday: आज 7 शहरों में बैंक बंद, कल भी 6 शहरों में नहीं होगा काम, देखें पूरी लिस्ट

देश में आज यानी मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को सात शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार के दौरान अलग-अलग क्षेत्रीय और धार्मिक अवसरों के चलते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक इन शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी.

बैंक हॉलिडे Image Credit: Magnific

देश में आज यानी मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को सात शहरों में बैंक ब्रांच बंद रहेंगे. दिवाली के पांच दिवसीय त्योहार के दौरान अलग-अलग क्षेत्रीय और धार्मिक अवसरों के चलते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक इन शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. ऐसे में अगर आप आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर में बैंक की छुट्टी की जानकारी जरूर चेक कर लें. हालांकि, आज बैंक बंद रहने का असर पूरे देश में नहीं पड़ेगा. जिन शहरों में क्षेत्रीय बंद नहीं है, वहां बैंक ब्रांच सामान्य रूप से खुली रहेंगी. आइए जानते हैं कि आज किन शहरों में बैंक बंद हैं और इसकी क्या वजह है।

आज इन 7 शहरों में बंद रहेंगे बैंक

RBI के नवंबर 2026 के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, मंगलवार 10 नवंबर को देश के सात शहरों में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंद रहेंगे. इनमें अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर शामिल हैं. इन शहरों में बैंक ब्रांच में सामान्य कामकाज नहीं होगा. हालांकि, दूसरे शहरों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने क्षेत्र में छुट्टी की स्थिति जरूर जांच लें.

क्यों बंद हैं बैंक?

10 नवंबर को बैंकों की छुट्टी दिवाली से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के कारण है. इस दिन दिवाली (बाली प्रतिपदा), दीपावली (गोवर्धन पूजा), लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नववर्ष जैसे अवसर मनाए जा रहे हैं. अलग-अलग राज्यों और शहरों में इन त्योहारों को लेकर छुट्टियां अलग-अलग तारीखों पर घोषित की गई हैं. इसी वजह से देश के सभी शहरों में एक साथ बैंक बंद नहीं रहेंगे.

बैंक बंद होने पर भी कर सकेंगे ऑनलाइन लेनदेन

आज बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के इस्तेमाल में परेशानी नहीं होगी. इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप, यूपीआई और एटीएम जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी.

ग्राहक इन माध्यमों से पैसे ट्रांसफर करने, बिलों का पेमेंट करने और खाते का बैलेंस चेक करने जैसे काम कर सकते हैं. हालांकि, चेक से जुड़े कुछ काम, नकद जमा या निकासी, दस्तावेज जमा करने और बैंक शाखा में जाकर निपटाए जाने वाले दूसरे काम प्रभावित हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Bank Holiday: आज 7 शहरों में बैंक बंद, कल भी 6 शहरों में नहीं होगा काम, देखें पूरी लिस्ट

11 नवंबर को भी इन 6 शहरों में बैंक रहेंगे बंद

बैंक छुट्टियों का सिलसिला बुधवार, 11 नवंबर को भी जारी रहेगा. RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इस दिन गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इन शहरों में लक्ष्मी पूजा (दीपावली), निंगोल चक्कौबा, भ्रातृ द्वितीया, भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा.