FD, Savings Account वालों के लिए बड़ी खबर, आपके पैसों पर खतरा कैसे कम करेगा RBI?
आपकी सैलरी जिस बैंक में आती है, आपकी एफडी जिस बैंक के अंदर है, आपका सेविंग अकाउंट, यूपीआई, एटीएम और जिंदगी भर की कमाई, क्या वह सच में सुरक्षित है? जिस तरीके से पिछले कुछ महीनों में बैंकों में फ्रॉड की घटनाएं सामने आई हैं, खासकर बैंकों के खुद के अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा उसके बाद ग्राहकों का बैंकों पर भी भरोसा करना अब मुश्किल सा होता नजर आ रहा है.
लेकिन अच्छी बात यह है कि आरबीआई अब बेहद सख्त हो गया है. एक के बाद एक बड़े और कड़े कदम भी उठा रहा है. चाहे वो बैंकों के लाइसेंस कैंसिल करने की बात हो, कोऑपरेटिव बैंक्स की बात हो या फिर NBFC पर एक्शन लेना हो. अब RBI ऐसा नियम लाने की तैयारी में है जिसके बाद बैंक अपनी असली फाइनेंशियल हालत छिपा नहीं पाएंगे.