
कारों के दाम बढ़ेंगे, ऑटो कंपनियों पर आफत, सरकार ने बढ़ा दी टेंशन!
ऑटो सेक्टर के लिए नई चुनौती सामने आ गई है, जिसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है. सरकार के नए नियमों और बढ़ती लागत के दबाव के चलते अब EV और CNG कारों समेत कई गाड़ियों की कीमतें बढ़ सकती हैं. इससे कार खरीदना पहले के मुकाबले महंगा हो सकता है. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में बैटरी और कंपोनेंट्स की लागत पहले से ही ऊंची है, वहीं CNG कारों में किट और टेक्नोलॉजी खर्च भी बढ़ रहा है. इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट, कच्चे माल की कीमत और रेगुलेटरी बदलावों का असर ऑटो कंपनियों पर पड़ रहा है.
कंपनियां इन बढ़ती लागत को ग्राहकों तक पास कर सकती हैं, जिससे आने वाले समय में कारों की कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है.