Gold Price: सोना सस्ता होते ही भारतीयों ने की जमकर खरीदारी, धनतेरस पर 30% बढ़ी डिमांड; 72 हजार करोड़ का सोना खरीदा
सोने की कीमतों में आई गिरावट ने भारतीय खरीदारों को बड़ी राहत दी है. धनतेरस और दिवाली के दौरान देश में सोने की खरीदारी पिछले साल के मुकाबले करीब 30 फीसदी बढ़ गई. इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, इस दौरान भारतीयों ने करीब 72,000 करोड़ रुपये का 52 टन सोना खरीदा. वहीं, चांदी की खरीदारी में भी करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. धनतेरस पर करीब 5,400 करोड़ रुपये की 300 टन चांदी खरीदी गई. सोने की कीमत करीब 1.80 लाख रुपये से घटकर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आने से खरीदारों ने खरीदारी का मौका भुनाया.
More Videos
