52 हफ्ते के निचले स्तर से 94% चढ़ा ये पावर स्टॉक, फिर भी 47% तेजी की उम्मीद; Jefferies ने दिया बड़ा टारगेट!
Hitachi Energy India के शेयरों में शुक्रवार को 9 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. कंपनी के सितंबर तिमाही के नतीजों में मुनाफा 21 फीसदी और रेवेन्यू 63.5 फीसदी बढ़ा है. वहीं, ऑर्डर इनफ्लो में करीब 86 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और ऑर्डर बुक रिकॉर्ड 33335.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. इसके बावजूद Jefferies को शेयर में 47 फीसदी और Nomura को 28 फीसदी की संभावित तेजी दिख रही है. जानिए ब्रोकरेज के टारगेट और तेजी की वजह.
Highlights
- Hitachi Energy का मुनाफा 21% और रेवेन्यू 63.5% बढ़ा.
- कंपनी की ऑर्डर बुक रिकॉर्ड 33,335.4 करोड़ रुपये पर पहुंची.
- Jefferies ने 45790 रुपये और Nomura ने 40,030 रुपये का टारगेट दिया.
शेयर बाजार में पावर सेक्टर की कंपनी Hitachi Energy India के शेयरों में शुक्रवार, 13 नवंबर को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के सितंबर तिमाही के दमदार नतीजों के बाद शेयर BSE पर 9 फीसदी से ज्यादा उछल गया. खास बात यह है कि शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से अब तक करीब 94 फीसदी चढ़ चुका है. इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्म Jefferies को इसमें आगे करीब 47 फीसदी की तेजी की संभावना दिख रही है. ब्रोकरेज ने शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 45790 रुपये का टारगेट दिया है.
कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि रेवेन्यू 63.5 फीसदी उछला है. इसके अलावा कंपनी को मिले नए ऑर्डर में करीब 86 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और ऑर्डर बुक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. ऐसे में सवाल है कि आखिर इस पावर शेयर में तेजी की वजह क्या है और क्या मौजूदा स्तर पर इसमें आगे भी कमाई का मौका है?
मुनाफा 21% और रेवेन्यू 63.5% बढ़ा
Hitachi Energy India ने सितंबर 2026 तिमाही में 318.5 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 264.4 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार पर इसमें 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
कंपनी का रेवेन्यू भी 63.5 फीसदी बढ़कर 2996.5 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 1832.6 करोड़ रुपये था. वहीं, EBITDA 36.4 फीसदी बढ़कर 406.3 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, कंपनी का EBITDA मार्जिन घटकर 13.6 फीसदी रह गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 16.3 फीसदी था. कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन के पीछे ऑपरेशनल एफिशिएंसी और ऑर्डर को समय पर पूरा करने पर फोकस को अहम वजह बताया है.
ऑर्डर में 86% की बढ़ोतरी
Hitachi Energy के कारोबार के लिए दूसरी तिमाही में ऑर्डर मिलने की रफ्तार भी मजबूत रही. सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑर्डर इनफ्लो सालाना आधार पर 85.9 फीसदी बढ़कर 4120.8 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल इसी अवधि में यह 2217.1 करोड़ रुपये था.
कंपनी को यूटिलिटी और पावर ट्रांसमिशन से जुड़े कारोबार में मजबूत मांग मिली. इसमें पावर ट्रांसफॉर्मर, STATCOM, कूलिंग सिस्टम और AIS-GIS जैसे इक्विपमेंट के ऑर्डर शामिल रहे. इसके अलावा डेटा सेंटर कारोबार भी ऑर्डर मिलने का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत रहा.
सितंबर 2026 तक कंपनी की ऑर्डर बुक बढ़कर 33,335.4 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. इससे आने वाली कई तिमाहियों के लिए कंपनी को रेवेन्यू की अच्छी विजिबिलिटी मिलती है.
यह भी पढ़ेंः जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे से Nvidia के शेयर लहूलुहान, दूसरी चिप कंपिनयों के स्टॉक बने रॉकेट; एक हफ्ते में 30% चढ़ा AMD
एक्सपोर्ट और सर्विस बिजनेस में भी मजबूत ग्रोथ
कंपनी के एक्सपोर्ट कारोबार में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई. सितंबर तिमाही में एक्सपोर्ट ऑर्डर सालाना आधार पर 41 फीसदी बढ़े, जबकि वित्त वर्ष की पहली छमाही में इनमें 184 फीसदी की तेजी रही. कंपनी को एशिया, अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, यूरोप और अमेरिका से ऑर्डर मिले.
वहीं, सर्विस बिजनेस में सितंबर तिमाही के दौरान 77 फीसदी और पहली छमाही में 36 फीसदी की वृद्धि हुई. इस कारोबार में यूटिलिटी, इंडस्ट्री और EPC कंपनियों से ऑर्डर मिले.
Jefferies को 45790 रुपये तक जाने की उम्मीद
ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने Hitachi Energy India पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है. उसने शेयर के लिए 45790 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. 13 नवंबर को शेयर के 31194 रुपये के इंट्राडे हाई के मुकाबले यह करीब 47 फीसदी की संभावित तेजी दिखाता है.
Jefferies के मुताबिक, भारत में पावर ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी को ग्रिड से जोड़ने और ग्रिड के आधुनिकीकरण पर होने वाला बड़ा निवेश कंपनी के लिए ग्रोथ के अवसर पैदा करेगा. इसके अलावा डेटा सेंटर का विस्तार भी पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार की मांग बढ़ा सकता है.
ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 से 2029 के बीच कंपनी की प्रति शेयर कमाई यानी EPS में सालाना आधार पर 54 फीसदी की कंपाउंड ग्रोथ हो सकती है.
Nomura ने भी दिया Buy रेटिंग
Nomura ने भी Hitachi Energy India पर कवरेज शुरू करते हुए Buy रेटिंग दी है. ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 40030 रुपये का टारगेट तय किया है. यह 13 नवंबर के इंट्राडे हाई के मुकाबले करीब 28 फीसदी की संभावित बढ़त दिखाता है.
Nomura के मुताबिक, भारत में पावर ट्रांसमिशन में वित्त वर्ष 2026 से 2036 के बीच करीब 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश होने की संभावना है. इसके अलावा ग्रिड का डिजिटलाइजेशन, बिजली की बढ़ती मांग और AI व डेटा सेंटर के विस्तार से भी कंपनी को फायदा मिल सकता है.
52 हफ्ते के निचले स्तर से 94% चढ़ा शेयर
शुक्रवार को Hitachi Energy India का शेयर BSE पर 9.2 फीसदी तक उछलकर 31194.95 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया. कंपनी का शेयर जनवरी 2026 में 16104 रुपये के 52 हफ्ते के निचले स्तर पर था. इस स्तर से अब तक इसमें करीब 94 फीसदी की तेजी आ चुकी है. हालांकि, शेयर अभी भी जून 2026 में बने 38800 रुपये के 52 हफ्ते के हाई से नीचे है.
रिटर्न के लिहाज से शेयर पिछले एक महीने में 3 फीसदी चढ़ा है, जबकि तीन महीने में 12 फीसदी और छह महीने में 2 फीसदी गिरा है. एक साल में इसमें 45 फीसदी की तेजी आई है. वहीं, पांच साल में शेयर ने 1,200 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
इस तरह कंपनी के मजबूत नतीजे, बढ़ते ऑर्डर और ब्रोकरेज के टारगेट ने शेयर को चर्चा में ला दिया है. हालांकि, मौजूदा भाव पर निवेश का फैसला करने से पहले शेयर के वैल्यूएशन और बाजार के रिस्क को भी ध्यान में रखना जरूरी है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस हॉस्पिटल शेयर में मची भगदड़! एक दिन में 10% तक टूटे भाव, Q2 में मुनाफा 31% घटा; मार्जिन पर भी दबाव
जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे से Nvidia के शेयर लहूलुहान, दूसरी चिप कंपिनयों के स्टॉक बने रॉकेट; एक हफ्ते में 30% चढ़ा AMD
2026 में 52% चढ़ा यह डिफेंस शेयर, फिर भी ICICI Direct को दिख रहा 26% रिटर्न का मौका; जानें टारगेट
