Gold Price Today: गोल्ड में आज ₹600 की मामूली गिरावट, अपने शहर का लेटेस्ट भाव यहां देखें

मार्च महीने में सोने की कीमतों में करीब 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. यह जून 2013 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट मानी जा रही है. 10 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोना करीब 1,53,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. इसमें करीब 600 रुपये यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट आई है. MCX एक्सचेंज पर गोल्ड फ्यूचर (5 जून 2026 कॉन्ट्रैक्ट) की कीमत फिलहाल 1,52,701 रुपये पर चल रही है.

गोल्ड प्राइस Image Credit: AI Generated

Gold Price Today In India (सोना का भाव 10 April 2026): सोना और चांदी की कीमतों में हाल के दिनों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण पहले इन धातुओं में तेज गिरावट आई, लेकिन अब इनमें थोड़ी रिकवरी नजर आ रही है. हालांकि अभी भी सोना और चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे ही चल रहे हैं.

फिलहाल बाजार में ठहराव का दौर है, यानी कीमतें ज्यादा ऊपर या नीचे नहीं जा रही हैं. अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के चलते भी निवेशक सतर्क बने हुए हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में सोने और चांदी की दिशा वैश्विक हालात पर निर्भर करेगी.

मार्च में आई बड़ी गिरावट

मार्च महीने में सोने की कीमतों में करीब 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. यह जून 2013 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट मानी जा रही है. हालांकि साल की शुरुआत से अब तक सोना अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है.

सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Rate Today in Hindi)

Bullians के मुताबिक, 10 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोना करीब 1,53,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. इसमें करीब 600 रुपये यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट आई है. 22 कैरेट सोना 1,40,323 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,14,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है.

नाम1 ग्राम (रुपये)10 ग्राम (रुपये)
सोना 24 कैरेट₹15,308₹1,53,080
सोना 22 कैरेट₹14,032₹1,40,323
सोना 20 कैरेट₹12,757₹1,27,567
सोना 18 कैरेट₹11,481₹1,14,810
सोना 16 कैरेट₹10,205₹1,02,053
सोना 14 कैरेट₹8,930₹89,297
सोना 12 कैरेट₹7,654₹76,540
सोना 10 कैरेट₹6,378₹63,783

MCX पर भी हल्की कमजोरी

MCX एक्सचेंज पर गोल्ड फ्यूचर (5 जून 2026 कॉन्ट्रैक्ट) की कीमत फिलहाल 1,52,701 रुपये पर चल रही है. आज के कारोबार में इसमें 733 रुपये यानी करीब 0.48 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है. दिन के दौरान सोने का भाव 1,52,561 रुपये के निचले स्तर और 1,52,985 रुपये के ऊपरी स्तर के बीच रहा.

ओपन इंटरेस्ट के आंकड़ों के अनुसार बाजार में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिल रहा है, यानी कीमत गिरने के साथ नई बिकवाली पोजीशन बन रही हैं. ट्रेडिंग वॉल्यूम करीब 516 रहा है, जो बाजार में सामान्य गतिविधि को दिखाता है. वहीं बिड प्राइस 1,52,701 रुपये और आस्क प्राइस 1,52,740 रुपये के आसपास हैं.

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Aaj ka Sone Ka Bhaav) | City wise Gold Price

शहर24 कैरेट (आज)22 कैरेट (आज)18 कैरेट (आज)
चेन्नई₹15,272₹13,999₹11,649
मुंबई₹15,300₹14,025₹11,475
दिल्ली₹15,162₹13,899₹11,375
कोलकाता₹15,300₹14,025₹11,475
बैंगलोर₹15,300₹14,025₹11,475
हैदराबाद₹15,300₹14,025₹11,475
केरल₹15,300₹14,025₹11,475
पुणे₹15,300₹14,025₹11,475
वडोदरा₹15,152₹13,889₹11,365
अहमदाबाद₹15,152₹13,889₹11,365

अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में क्या है स्थिति?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत फिलहाल 4,762.53 डॉलर प्रति औंस पर चल रही है. आज के कारोबार में इसमें हल्की गिरावट देखने को मिली है और कीमत करीब 0.70 डॉलर यानी 0.01 प्रतिशत नीचे आई है. दिन के दौरान सोने का भाव 4,738.29 डॉलर के निचले स्तर और 4,785.92 डॉलर के ऊपरी स्तर के बीच रहा. वहीं पिछले 52 हफ्तों में सोने की कीमत 3,120.62 डॉलर के निचले स्तर से लेकर 5,595.51 डॉलर के उच्च स्तर तक पहुंच चुकी है.

यह भी पढ़ें: ग्लोबल तेजी से मिला बूस्ट, हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्‍स 400 अंक चढ़ा और निफ्टी 23,800 से ऊपर खुला