ग्लोबल तेजी से मिला बूस्ट, हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्‍स 400 अंक चढ़ा और निफ्टी 23,800 से ऊपर खुला

Sensex और Nifty 50 ग्लोबल तेजी के सपोर्ट से हरे निशान में खुले. GIFT Nifty के पॉजिटिव संकेतों ने बाजार की मजबूत शुरुआत का इशारा दिया था. हालांकि अमेरिका-ईरान सीजफायर को लेकर अनिश्चितता के चलते निवेशक अब भी सतर्क बने हुए हैं.

share market open positive Image Credit: canva/AI image

Share Market Opening Today: ग्लोबल बाजारों में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत की उम्मीदों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. जिसका असर आज भारतीय बाजार में भी देखने को मिला. शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ खुला. BSE Sensex 489.36 अंक यानी 0.64% चढ़कर 77,121.01 पर खुला, जबकि Nifty 50 105.45 अंक यानी 0.44% बढ़कर 23,880.55 के स्तर पर खुला.

हालांकि अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर को लेकर अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है. ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने कड़ा बयान दिया है, वहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भी इस समझौते की प्रभावशीलता पर सवाल उठा चुके हैं. ऐसे में निवेशक सतर्क बने हुए हैं.

सेक्‍टर वाइज प्रदर्शन

ब्रॉडर मार्केट ने बेहतर प्रदर्शन किया, जहां Nifty Smallcap 100 और Nifty Midcap 100 दोनों 1% से ज्यादा चढ़े. वहीं सेक्टोरल स्तर पर निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑटो, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी मीडिया, निफ्टी PSU बैंक, निफ्टी रियलटी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1% से ज्यादा की तेजी रही, जबकि Nifty IT और Nifty Pharma गिरावट में रहे.

रुपया हुआ मजबूत

भारतीय रुपया 9 पैसे मजबूत होकर 92.57 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद स्तर 92.66 प्रति डॉलर था.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

IT स्‍टॉक्‍स में गिरावट

शुक्रवार, 10 अप्रैल को IT शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली. Nifty IT करीब 2% टूट गया, जिसके पीछे Anthropic द्वारा नए AI मॉडल ‘Mythos’ के प्रीव्यू की घोषणा प्रमुख वजह रही. इंडेक्स के लगभग सभी IT शेयर लाल निशान में रहे. Mphasis का शेयर करीब 2.5% गिरा, जबकि LTIMindtree, Infosys, Tata Consultancy Services और Tech Mahindra में करीब 3% तक की गिरावट दर्ज की गई.

GIFT Nifty ने दिया था पॉजिटिव संकेत

भारतीय शेयर बाजार में आज मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे थे. GIFT Nifty करीब 23,932 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 71 अंकों का प्रीमियम दिखा रहा थो. इससे संकेत मिल रहे थे कि Nifty 50 और Sensex आज हरे निशान में खुल सकते हैं.

ग्लोबल बाजारों का सपोर्ट

अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को शानदार तेजी देखने को मिली. Dow Jones Industrial Average 0.58% चढ़ा, जबकि S&P 500 और Nasdaq Composite में भी बढ़त दर्ज की गई. एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला. जापान का Nikkei 225 1.65% चढ़ा, जबकि दक्षिण कोरिया का KOSPI 1.68% उछला. इससे भारतीय बाजार को सपोर्ट मिलने की उम्मीद थी.

सोने-चांदी का हाल

डॉलर मजबूत होने से सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई है. स्पॉट गोल्ड 0.2% गिरकर $4,755.84 प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी की कीमतों में मामूली तेजी देखी गई.

शुक्रवार, 10 अप्रैल की सुबह MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. मजबूत डॉलर और मुनाफावसूली के चलते दबाव बना रहा, वहीं अमेरिका-ईरान सीजफायर को लेकर अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी भी इसका कारण रही. MCX पर जून वायदा सोना 0.60% गिरकर ₹1,52,561 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मई वायदा चांदी 0.70% टूटकर ₹2,42,067 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.