₹1655 सस्ती हुई चांदी, सोने में भी गिरावट, देखें अपने शहर में 24-22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट, जानें चांदी के ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. 21 मई को रिटेल मार्केट से लेकर MCX तक दोनों कीमती धातुएं सस्ती हुई हैं. जहां घरेलू बाजार में गोल्ड और सिल्वर के दाम कमजोर पड़े हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का माहौल नजर आ रहा है. ऐसे में निवेशकों और खरीदारों की नजर अब बाजार की अगली चाल पर टिकी हुई है.

₹1655 सस्ती हुई चांदी Image Credit: Canva/ Money9

Gold Silver Price Today 21 May 2026: सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला जारी है. 21 मई यानी आज दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है. रिटेल मार्केट से लेकर MCX तक गोल्ड और सिल्वर सस्ते हुए हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में रौनक लौट आई है. MCX पर 5 जून 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाले गोल्ड में 0.16% यानी 256 रुपये की कमजोरी आई है, तो वहीं 3 जुलाई 2026 कॉन्ट्रैक्ट वाले सिल्वर भी 1,655 रुपये सस्ती हुई हैं. रिटेल मार्केट में चांदी की कीमत में लगभग 1,300 रुपये और सोने के भाव में 310 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. इस रिपोर्ट में आपके शहर में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड तथा 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत भी बताई गई है.

रिटेल में क्या है रेट?

9 बजकर 22 मिनट पर रिटेल बाजार मे सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है. सोना 160,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जिसमें 310 रुपये की कमी आई है. वहीं चांदी 2,73,220 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है, जिसमें 1,290 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है.

Source – Bullions

MCX पर सोने-चांदी में गिरावट

MCX पर आज सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली है. 9:22 AM तक गोल्ड का भाव 5 जून 2026 कॉन्ट्रैक्ट के लिए 1,59,750 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जिसमें 0.16% यानी 256 रुपये की कमजोरी आई है. वहीं सिल्वर का भाव 3 जुलाई 2026 कॉन्ट्रैक्ट के लिए 2,72,610 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है और इसमें 0.60% यानी 1655 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. बाजार में दोनों की कीमतें लाल निशान में बनी हुई हैं.

Source – MCX

यह भी पढ़ें: बाजार में लौटी रौनक! सेंसेक्स में 536 अंको की उछाल, निफ्टी 23,900 की ओर, बैंकिग सेक्टर में तेजी, रुपये सुधरा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में रेट

रिटेल और MCX मार्केट के उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है. बीते दो दिन से इसमें गिरावट दर्ज की जा रही थी. 20 मई की रात 11 बजकर 59 मिनट पर सोना 21.28 डॉलर प्रति औंस महंगा होकर 4,529.1 डॉलर के पास पहुंच गया, वहीं चांदी 0.63 डॉलर प्रति औंस महंगी हुई है.

आपके शहर में क्या है सोने का रेट?  (Today 24-22-18 Carat Gold Rate Per Gram in India)

शहर24K22K18K
चेन्नई₹16,090₹14,749₹12,334
मुंबई₹15,993₹14,660₹11,995
दिल्ली₹15,959₹14,630₹11,973
कोलकाता₹15,993₹14,660₹11,995
बेंगलुरु₹15,993₹14,660₹11,995
हैदराबाद₹15,993₹14,660₹11,995
केरल₹15,993₹14,660₹11,995
पुणे₹15,993₹14,660₹11,995
वडोदरा₹15,949₹14,620₹11,963
अहमदाबाद₹15,949₹14,620₹11,963
Source – Good Returns

आपके शहर में चांदी के भाव? (Latest Silver Price per Kg in Hindi)

शहर10 ग्राम100 ग्राम1 किलोग्राम
चेन्नई₹2,849₹28,490₹2,84,900
मुंबई₹2,850₹28,500₹2,85,000
दिल्ली₹2,850₹28,500₹2,85,000
कोलकाता₹2,850₹28,500₹2,85,000
बेंगलुरु₹2,850₹28,500₹2,85,000
हैदराबाद₹2,849₹28,490₹2,84,900
केरल₹2,849₹28,490₹2,84,900
पुणे₹2,850₹28,500₹2,85,000
वडोदरा₹2,850₹28,500₹2,85,000
अहमदाबाद₹2,850₹28,500₹2,85,000
Source – Good Returns

यह भी पढ़ें: ₹2119 सस्ती हुई चांदी, सोने मे भी गिरावट, जानें अपने शहर में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के भाव