बाजार में लौटी रौनक! सेंसेक्स में 536 अंको की उछाल, निफ्टी 23,900 की ओर, बैंकिग सेक्टर में तेजी, रुपये सुधरा
ईरान और अमेरिका के बीच संभावित युद्धविराम समझौते की खबरों ने वैश्विक बाजारों में राहत का माहौल बनाया है. पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा. गिफ्ट निफ्टी और एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुले.
Share Market 21 May: घरेलू शेयर बाजार के लिए आज का दिन राहत लेकर आया है. ईरान और अमेरिका के बीच संभावित युद्धविराम समझौते की खबरों ने वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय निवेशकों के मूड को पूरी तरह बदल दिया है. इस पॉजिटिव सेंटीमेंट के दम पर आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने चौतरफा तेजी के साथ शुरुआत की है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान पर खुले हैं.
निफ्टी और सेंसेक्स हरे निशान पर
शुरुआती कारोबार में ही बीएसई (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 536.13 अंक यानी 0.71% की तगड़ी बढ़त के साथ 75,854.52 के स्तर पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी 178.95 अंकों (0.76%) की तेजी के साथ 23,837.55 के स्तर पर ओपन हुआ, जिससे साफ है कि बाजार में खरीदार पूरी तरह से हावी हैं.
आज बाजार की मजबूत ओपनिंग के चलते लगभग सभी प्रमुख सेक्टर्स में हरियाली नजर आ रही है. डेरिवेटिव्स सेगमेंट के प्रमुख इंडेक्स में अच्छी बढ़त देखी जा रही है:
- निफ्टी नेक्स्ट 50 में सबसे ज्यादा 1.00% की तेजी दर्ज की गई.
- निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट 0.98% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है.
- बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में शानदार रिकवरी के चलते निफ्टी बैंक 0.89% और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.88% ऊपर चढ़े हैं.
टॉप गेनर्स और लूजर्स स्टॉक्स

कच्चे तेल में गिरावट
ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की सुगबुगाहट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी बिकवाली देखी गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 6% तक टूटकर 105 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, अमेरिकी कच्चे तेल का मानक WTI क्रूड $100 के स्तर से नीचे फिसलकर 99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है. भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के लिए यह बेहद बड़ी राहत है.
यह भी पढ़ें: जितनी कई कंपनियों की मार्केट कैप, उतना ऑर्डर ले बैठी है ये नवरत्न PSU, नहीं है कोई कर्ज, डिविडेंड भी देती है तगड़ा
एशियन मार्केट का हाल और मजबूत होता रुपया
ग्लोबल फ्रंट पर नजर डालें तो गिफ्ट निफ्टी (GIFT NIFTY) सुबह से ही 145.50 अंक (0.61%) की बढ़त के साथ 23,810.50 पर ट्रेड करते हुए मजबूत शुरुआत के संकेत दे रहा था. अन्य एशियाई बाजारों में भी जबरदस्त तेजी है; जापान का निक्केई 225 3.48% (2,080 अंक) और ताइवान का मार्केट 3.71% की भारी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. शंघाई कंपोजिट भी 0.19% ऊपर है, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग सपाट (-0.01%) बना हुआ है.
कच्चे तेल में गिरावट का सीधा फायदा भारतीय करेंसी को मिला है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया फिर मजबूत हुआ है और डॉलर इंडेक्स में गिरावट के बीच रुपया 0.12% गिरकर 96.364 के स्तर पर आ गया है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था और विदेशी निवेशकों के लिए एक और सकारात्मक संकेत है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
जितनी कई कंपनियों की मार्केट कैप, उतना ऑर्डर ले बैठी है ये नवरत्न PSU, नहीं है कोई कर्ज, डिविडेंड भी देती है तगड़ा
21 मई को RVNL, JK Cement, Pace Digitek, GPT Infra समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्राडे में दिख सकती है हलचल!
तेजी के मूड में ये 3 शेयर, एक्सपर्ट बोले अभी और भाग सकते हैं स्टॉक्स; जानें क्या हैं टारगेट प्राइस
