Gold-Silver Rate Today: वेडिंग सीजन से पहले गोल्ड और सिल्वर की कीमतें फ्लैट, जानें अपने शहर का रेट

देश के बड़े शहरों में सोने के स्थिर हैं, जिससे निवेशकों और आम लोगों की नजरें इस पर टिक गई हैं. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम 15,315 रुपए प्रति 1 ग्राम है. वहीं चांदी की कीमतों में भी स्थिरता जारी है, जिससे बाजार में अलग-अलग ट्रेंड देखने को मिल रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिल रहा है.

सोना और चांदी Image Credit: money9live

Gold Price Today In India (सोने का आज का भाव 28 April 2026): सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है. पिछले कुछ समय से गोल्ड में उतार-चढ़ाव बना हुआ था. देश के बड़े शहरों में सोने के स्थिर हैं, जिससे निवेशकों और आम लोगों की नजरें इस पर टिक गई हैं. दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम 15,315 रुपए प्रति 1 ग्राम है. वहीं चांदी की कीमतों में भी स्थिरता जारी है, जिससे बाजार में अलग-अलग ट्रेंड देखने को मिल रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते है कि आपके शहर में सोने की कीमत क्या है.

MCX पर सोना-चांदी का हाल

MCX पर सोने की कीमतों में आज हल्की गिरावट देखने को मिली है. 5 जून 2026 के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार सोना ₹1,51,596 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इसमें ₹125 यानी करीब 0.08 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. ओपन इंटरेस्ट के आंकड़ों के अनुसार बाजार में “लॉन्ग अनवाइंडिंग” देखने को मिल रही है. इसका मतलब है कि निवेशक अपने पुराने खरीद वाले सौदों को बंद कर रहे हैं.

वहीं MCX पर चांदी की कीमतों में भी आज कमजोरी देखने को मिली है. 5 मई 2026 के फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार चांदी ₹2,40,516 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. इसमें ₹1,308 यानी करीब 0.54 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसमें “शॉर्ट बिल्डअप” देखने को मिल रहा है. इसका मतलब है कि निवेशक गिरावट की उम्मीद में नए शॉर्ट पोजिशन बना रहे हैं. आज के ट्रेडिंग सेशन में वॉल्यूम करीब 9,600 रहा.

सोर्स: Money control

रिटेल मार्केट में सोना-चांदी (28 अप्रैल 2026)

Bullians.co.in के मुताबिक भारत में आज सोना और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है. गोल्ड का रेट करीब ₹1,52,150 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है. वहीं चांदी की कीमत लगभग ₹2,43,440 प्रति किलो है. दोनों ही धातुओं में फिलहाल ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं है और कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं.

सोर्स: Bullians.co.in

गोल्ड का प्रकार1 ग्राम कीमत (₹)10 ग्राम कीमत (₹)
24 कैरेट गोल्ड15,2151,52,150
22 कैरेट गोल्ड13,9471,39,471
20 कैरेट गोल्ड12,6791,26,792
18 कैरेट गोल्ड11,4111,14,113
सोर्स: Bullians.co.in

सिल्वर का प्रकार1 ग्राम (₹)10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलो (₹)
सिल्वर 999 फाइन2432,43424,3442,43,440
सिल्वर 925 स्टर्लिंग2252,25222,5182,25,182
सिल्वर 900 कॉइन2192,19121,9102,19,096
सिल्वर 800 जर्मन1951,94819,4751,94,752
सोर्स: Bullians.co.in

आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Aaj ka Sone Ka Bhaav) | City wise Gold Price (1 Gram)

शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
चेन्नई15,38214,10011,760
मुंबई15,30014,02511,475
दिल्ली15,31514,04011,490
कोलकाता15,30014,02511,475
बेंगलुरु15,30014,02511,475
हैदराबाद15,30014,02511,475
केरल15,30014,02511,475
पुणे15,30014,02511,475
वडोदरा15,30514,03011,480
अहमदाबाद15,30514,03011,480
सोर्स: Good Returns

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है गोल्ड का हाल

आज सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. गोल्ड का रेट लगभग 4,667.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है. इसमें करीब 15.57 डॉलर यानी 0.33 प्रतिशत की कमी आई है. दिन के दौरान सोने की कीमत 4,666.47 डॉलर के निचले स्तर से लेकर 4,701.50 डॉलर के ऊपरी स्तर तक गई.

पिछले 52 हफ्तों की बात करें तो सोने का रेट 3,120.62 डॉलर के निचले स्तर से लेकर 5,595.51 डॉलर के ऊपरी स्तर तक पहुंच चुका है. इस साल अब तक सोने ने करीब 8.05 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों के लिए सोना अभी भी एक मजबूत और सुरक्षित विकल्प बना हुआ है. आज थोड़ी गिरावट जरूर दिख रही है, लेकिन लंबे समय में सोने की चाल मजबूत बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: ₹20 से भी सस्ते शेयरों में LIC की एंट्री, इन 5 पेनी स्टॉक्स में खरीदी हिस्सेदारी, क्या है बड़ा मौका?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.