समर वेकेशन के लिए एयरलाइंस का आया ऑफर, इंडिगो और Vietjet दे रहे बंपर डिस्काउंट; जानें पूरी डिटेल

गर्मी की छुट्टियों से पहले एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों के लिए शानदार ऑफर्स पेश किए हैं. इंडिगो का 10 फीसदी डिस्काउंट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं को किफायती बना रहा है, जबकि Vietjet का 20 फीसदी तक का ऑफर और बड़े पैमाने पर टिकट उपलब्धता विदेश यात्रा को और आसान बना रही है. ऐसे में अगर आप भी समर वेकेशन की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है सस्ती फ्लाइट बुक करने का.

फ्लाइट ऑफर 2026 Image Credit:

गर्मी का मौसम आते ही लोग छुट्टियों की प्लानिंग में जुट जाते हैं और इसी मौके को भुनाने के लिए एयरलाइंस कंपनियां भी कई तरह के ऑफर्स पेश करती हैं. देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo और वियतनाम की लो-कॉस्ट एयरलाइन Vietjet ने अपने-अपने ‘समर गेटवे’ ऑफर्स लॉन्च किए हैं. इन ऑफर्स के जरिए यात्री घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं.

IndiGo का ‘समर गेटवे’ सेल

इंडिगो ने अपने ‘समर गेटवे’ सेल के तहत यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर 10 फीसदी तक की छूट देने की घोषणा की है. यह ऑफर 14 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक की गई बुकिंग्स पर लागू होगा. इस ऑफर के तहत यात्री 1 जुलाई 2026 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच यात्रा कर सकते हैं. बुकिंग करते समय प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा. कंपनी ने ग्राहकों को सुविधा देने के लिए बुकिंग के कई ऑप्शन दिए हैं, जिनमें वेबसाइट, मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप और ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म शामिल हैं.

एड-ऑन सर्विसेज पर भी भारी छूट

इंडिगो ने सिर्फ टिकट पर ही नहीं, बल्कि यात्रा को और आरामदायक बनाने वाली सेवाओं पर भी आकर्षक डिस्काउंट दिया है. ऑफर के दौरान,

  • फास्ट फॉर्वर्ड सेवा पर 70 फीसदी तक छूट मिलेगी.
  • प्री-पेड एक्स्ट्रा बैगेज पर 50 फीसदी तक छूट दी जा रही है.
  • स्टैंडर्ड सीट सिलेक्शन पर 15 फीसदी तक छूट मिलेगी.
  • Emergency XL (एक्स्ट्रा लेगरूम) सीट्स 500 से शुरू होंगी (चयनित घरेलू सेक्टर्स पर).

Vietjet का भी बड़ा ऑफर

वहीं Vietjet ने भी अपने समर ऑफर के तहत बड़ा ऐलान किया है. एयरलाइन 11 मिलियन टिकटों पर 20 फीसदी तक की छूट दे रही है. यह छूट बिजनेस, स्काईबॉस और डीलक्स कैटेगरी पर लागू होगी (टैक्स और फीस शामिल नहीं हैं). यह ऑफर 30 अप्रैल 2026 रात 10:29 बजे (IST) तक है और इसके लिए भी प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा. यात्री इस ऑफर के तहत 31 अगस्त 2026 तक यात्रा कर सकते हैं.

Vietjet ने भारतीय यात्रियों के लिए अपनी कनेक्टिविटी को और मजबूत किया है. फिलहाल यह एयरलाइन मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद से वियतनाम के प्रमुख शहरों हनोई और हो ची मिन्ह सिटी को जोड़ती है. इन शहरों के जरिए यात्री आसानी से दा नांग, न्हा ट्रांग, फु क्वोक, ह्यू और क्वी न्होन जैसे पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशंस तक पहुंच सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Air India पर संकट गहराया, ₹220 अरब के नुकसान के बाद फंड की तलाश; Tata Group और Singapore Airlines से कर दी ये डिमांड

Latest Stories

अनिल अंबानी के दो करीबी को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच एजेंसी ने लिया एक्शन

क्या भारत में 40300 रुपये में मिल सकती है स्विट्जरलैंड जैसी लाइफ, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस; देखें डिटेल

भारत में बेरोजगारी दर 5 महीने के उच्‍च स्‍तर पर, मार्च में अनएम्प्लॉयमेंट रेट बढ़कर 5.1 फीसदी पर पहुंचा

अक्षय तृतीया से पहले सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, 11800 रुपये बढ़े सिल्वर के दाम, गोल्ड हुआ इतना महंगा

कच्चे तेल की आग में झुलसेगा आपका बजट; महंगा हो सकता है पेट्रोल- डीजल; $70 अरब पहुंच सकता है देश का तेल बिल

Air India पर संकट गहराया, ₹220 अरब के नुकसान के बाद फंड की तलाश; Tata Group और Singapore Airlines से कर दी ये डिमांड