IPL पर अरबपतियों का कब्जा… Mukesh Ambani को टक्कर देने उतरे मित्तल-बिड़ला, जानें कौन कितना अमीर?

2026 तक आते-आते IPL की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. टीमों की कीमत आसमान छू रही है और बड़े-बड़े उद्योगपति इस लीग में निवेश कर रहे हैं. हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की बिक्री ने इस ट्रेंड को और मजबूत किया है. अब IPL की लगभग हर टीम के पीछे देश और दुनिया के सबसे अमीर और ताकतवर कारोबारी खड़े हैं.

IPL पर अरबपतियों का कब्जा Image Credit: Canva/Money9 live

IPL Team Owners Networth: IPL अब सिर्फ क्रिकेट का टूर्नामेंट नहीं रहा, बल्कि यह दुनिया के सबसे बड़े बिजनेस प्लेटफॉर्म में बदल चुका है. यहां अब चौकों-छक्कों के साथ अरबों रुपये का खेल भी चलता है. 2026 तक आते-आते IPL की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. टीमों की कीमत आसमान छू रही है और बड़े-बड़े उद्योगपति इस लीग में निवेश कर रहे हैं.

हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स की बिक्री ने इस ट्रेंड को और मजबूत किया है. अब IPL की लगभग हर टीम के पीछे देश और दुनिया के सबसे अमीर और ताकतवर कारोबारी खड़े हैं. ऐसे में आइए जानते है कि MI के मालिक अंबनी के मुकाबलें कौन कितना अमीर है.

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स अब एक बड़े कारोबारी ग्रुप के पास चली गई है. इस टीम को Lakshmi N. Mittal और Aditya Mittal के परिवार ने खरीदा है. इस डील की कीमत करीब 1.65 बिलियन डॉलर यानी लगभग 15,660 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
इस खरीद में Adar Poonawalla भी शामिल हैं. पहले यह टीम Manoj Badale के पास थी.

RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी एक बड़े ग्रुप ने खरीदा है. अब यह टीम Aditya Birla Group के पास है, जिसमें UltraTech Cement, Times Group और Blackstone जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इस टीम की कमान अब Ananya Birla और Aryaman Birla जैसे युवा चेहरों के हाथ में है. इस डील की कीमत करीब 1.78 बिलियन डॉलर रही. यानी IPL में यह भी एक बड़ी खरीद मानी जा रही है.

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस अब भी Reliance Industries के पास है. इसके मालिक हैं Mukesh Ambani. यह टीम IPL की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है. अंबानी परिवार की मजबूत आर्थिक ताकत और लंबे विजन की वजह से यह टीम लगातार मजबूत बनी हुई है.

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स की मालिक कंपनी है Chennai Super Kings Cricket Ltd. इसके प्रमुख हैं N. Srinivasan. यह टीम अपनी स्थिरता और लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए जानी जाती है. लंबे समय से एक ही नेतृत्व होने की वजह से टीम का ढांचा मजबूत बना हुआ है.

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं Shah Rukh Khan, Juhi Chawla और Jay Mehta. यह टीम शुरू से ही ग्लैमर और बिजनेस का अच्छा उदाहरण रही है. फिल्म और व्यापार का यह कॉम्बिनेशन टीम को अलग पहचान देता है.

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स को दो बड़े बिजनेस ग्रुप मिलकर चलाते हैं. ये हैं GMR Group और JSW Group. इस टीम में Parth Jindal की बड़ी भूमिका है. दोनों ग्रुप मिलकर टीम को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं.

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स के मालिकों में कई नाम शामिल हैं. इनमें Preity Zinta, Ness Wadia, Mohit Burman और Karan Paul शामिल हैं. यह टीम अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों का मिश्रण है. यहां फिल्म, बिजनेस और कॉर्पोरेट का मेल देखने को मिलता है.

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक हैं Kalanithi Maran. यह टीम Sun TV Network के पास है. यह टीम अपने मजबूत प्लान और फैन कनेक्शन के लिए जानी जाती है. मीडिया बैकग्राउंड होने की वजह से इसकी ब्रांडिंग भी मजबूत है.

गुजरात टाइटंस

गुजरात टाइटंस के मालिक हैं Torrent Group और CVC Capital Partners. यह टीम नई है लेकिन तेजी से आगे बढ़ी है. मजबूत निवेश और सही रणनीति के चलते यह टीम कम समय में ही बड़ी टीमों को टक्कर देने लगी है.

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक हैं Sanjiv Goenka, जो RPSG Group के प्रमुख हैं. यह टीम नई जरूर है, लेकिन इसके पीछे अनुभव और पैसा दोनों हैं. इसी वजह से यह टीम तेजी से मजबूत बनी है.

किस टीम के ओनर्स की कितनी नेट वर्थ?

ओनरफ्रैंचाइजअनुमानित नेटवर्थ (USD)कंपनी का नाम
Mukesh AmbaniMumbai Indians~$97-100 billionReliance Industries chairman
Kumar Mangalam BirlaRoyal Challengers Bengaluru~$20-21 billionAditya Birla Group chairman
Kalanithi MaranSunrisers Hyderabad~$5-6 billionSun TV Network founder
Sanjiv GoenkaLucknow Super Giants~$4-5 billionRPSG Group chairman
Shah Rukh Khan & Jay MehtaKolkata Knight Riders~$4-4.5 billion combinedJoint franchise stakeholders
N. SrinivasanChennai Super Kings~$8-10 billionCompany-linked valuation (India Cements)
Preity Zinta, Ness Wadia, Mohit Burman और Karan PaulPunjab Kings~$10-12 billionGroup-linked valuation (Dabur Group)
Parth Jindal / JSW GroupDelhi Capitals~$20+ billionGroup-linked wealth estimate
Torrent Group / CVC CapitalGujarat TitansCorporate-backedInvestment-led ownership structure
Lakshmi N. Mittal और Aditya MittalRajasthan Royals$28.4B (Source: Forbes)ArcelorMittal
सोर्स: My khel.com (as of 25 march 2026)

किस टीम की कितनी है ब्रांड वैल्यू और नेट वर्थ?

टीमब्रैंड वैल्यू (USD)नेटवर्थ (INR)
Royal Challengers Bengaluru$269 million₹2,327 Crore
Mumbai Indians$242 million₹2,094 Crore
Chennai Super Kings$235 million₹2,033 Crore
Kolkata Knight Riders$222 million₹1,918 Crore
Sunrisers Hyderabad$154 million₹1,331 Crore
Delhi Capitals$152 million₹1,314 Crore
Rajasthan Royals$146 million₹1,262 Crore
Gujarat Titans$142 million₹1,227 Crore
Punjab Kings$141 million₹1,219 Crore
Lucknow Super Giants$122 million₹1,054 Crore
सोर्स: ranjitrophy.com.in (as of 2 April 2026)

क्रिकेट नहीं, अब अरबों का खेल

अब IPL सिर्फ खेल नहीं रह गया है. यह एक बड़ा बिजनेस बन चुका है. हर टीम के पीछे बड़े उद्योगपति और कंपनियां हैं.
अंबानी से लेकर मित्तल और बिड़ला तक, देश के सबसे अमीर लोग अब IPL में निवेश कर रहे हैं. आने वाले समय में यह लीग और भी महंगी और बड़ी होती जाएगी.