ईरान का नुकसान बाद की बात… असली झटका तो अमेरिका को, Reaper Drone तबाह होने से $1 अरब स्वाहा

अमेरिकी सेना को भारी नुकसान होने की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक युद्ध शुरू होने के बाद से Iran ने अमेरिका के दो दर्जन से अधिक अत्याधुनिक MQ-9 Reaper ड्रोन मार गिराए हैं. इन ड्रोन की कुल कीमत करीब 1 अरब डॉलर से अधिक बताई जा रही है. इन्हें दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने, मिसाइल हमले करने और युद्ध के दौरान बिना पायलट के ऑपरेशन चलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

ड्रोन Image Credit: Canva/Money9 live

Iran-US war Loss: Iran और अमेरिका के बीच बढ़े सैन्य तनाव के बीच अब अमेरिकी सेना को भारी नुकसान होने की खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक युद्ध शुरू होने के बाद से Iran ने अमेरिका के दो दर्जन से अधिक अत्याधुनिक MQ-9 Reaper ड्रोन मार गिराए हैं. इन ड्रोन की कुल कीमत करीब 1 अरब डॉलर से अधिक बताई जा रही है. MQ-9 Reaper ड्रोन अमेरिका के सबसे एडवांस निगरानी और हमला करने वाले ड्रोन में गिने जाते हैं.

इन्हें दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने, मिसाइल हमले करने और युद्ध के दौरान बिना पायलट के ऑपरेशन चलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इन ड्रोन का नुकसान सिर्फ आर्थिक झटका नहीं है, बल्कि यह अमेरिकी सैन्य ताकत के लिए भी बड़ी चुनौती माना जा रहा है. खास बात यह है कि अमेरिका अब इन ड्रोन का बड़े पैमाने पर उत्पादन भी नहीं कर रहा है, जिससे इनकी भरपाई आसान नहीं होगी.

Iran ने कितने ड्रोन गिराए?

Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक अमेरिका के कम से कम 24 MQ-9 Reaper ड्रोन नष्ट हो चुके हैं. कुछ रिपोर्ट्स में यह संख्या 30 तक बताई गई है.

  • इनमें कई ड्रोन Iran की फायरिंग में उड़ान के दौरान गिराए गए.
  • जबकि कुछ जमीन पर मिसाइल हमलों या दुर्घटनाओं में नष्ट हुए.
  • यह नुकसान अमेरिकी सेना के युद्ध से पहले मौजूद कुल Reaper ड्रोन बेड़े का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा है.

कितने महंगे होते हैं ये ड्रोन?

एक MQ-9 Reaper ड्रोन की कीमत करीब 3 करोड़ डॉलर यानी लगभग 250 करोड़ रुपये बताई जाती है. इन ड्रोन में हाईटेक कैमरे, सेंसर और आधुनिक निगरानी सिस्टम लगे होते हैं. इसके अलावा ये Hellfire मिसाइल और गाइडेड बम भी ले जा सकते हैं. अमेरिका इन ड्रोन का इस्तेमाल इसलिए ज्यादा करता है ताकि युद्ध के दौरान पायलट्स को सीधे खतरे में न भेजना पड़े.

अमेरिका के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

  • MQ-9 Reaper ड्रोन “replace” करना आसान नहीं है.
  • इनका निर्माण करने वाली कंपनी General Atomics अब अमेरिकी सेना के लिए इस मॉडल का उत्पादन नहीं कर रही है.
  • इनकी जगह नया Avenger Drone तैयार किया गया है, लेकिन उसके भी केवल कुछ यूनिट ही बनाए गए हैं.
  • यही वजह है कि इतने बड़े नुकसान ने अमेरिकी सेना की चिंता बढ़ा दी है.

सिर्फ ड्रोन ही नहीं, दूसरे विमान भी हुए नष्ट

ET की एक रिपोर्ट्स के अनुसार युद्ध के दौरान अमेरिका ने दो Manned Combat Aircraft भी खो दिए हैं. इनमें एक F-15E Strike Eagle और एक A-10 Thunderbolt II शामिल है. हालांकि इन विमानों के सभी पायलट सुरक्षित बचा लिए गए. इसके अलावा कई अन्य सैन्य विमान, टैंकर एयरक्राफ्ट और रडार सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा है. इन सभी सैन्य उपकरणों को दोबारा तैयार करने में अरबों डॉलर का खर्च आ सकता है.

युद्ध ने बढ़ाया खर्च और खतरा

अमेरिका और Israel ने 28 फरवरी से Iran पर हमले शुरू किए थे. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच संघर्ष बढ़ता गया. हालांकि अप्रैल में सीजफायर की घोषणा हुई, लेकिन बीच-बीच में हमले जारी रहे. इस जंग में अमेरिका और Israel पहले ही हजारों हाईटेक मिसाइल और हथियार इस्तेमाल कर चुके हैं. अब Reaper ड्रोन के बड़े नुकसान ने युद्ध की लागत और बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें: पावर सेक्टर के इस स्टॉक का चला जादू! 5 साल में 1 लाख बने 23 करोड़, 80 पैसे के शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न

Latest Stories

होर्मुज संकट में भारत को इन पांच देशों से मिल रहा सबसे ज्यादा कच्चा तेल, लिस्ट में एक नाम कर देगा हैरान; सऊदी अरब पिछड़ा

₹821 सस्ती हुई चांदी, सोना भी लुढ़का; देखें अपने शहर में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट, जानें चांदी के ताजा भाव

ITC Q4 Results: मुनाफा 72 फीसदी घटा, रेवेन्यू में उछाल; कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान

मेलोनी-मोदी वीडियो को 182 मिलियन ने देखा, जानें इतने व्यू पर कितनी होती है कमाई, ये है पूरा लेखा-जोखा

अडानी पावर ने JP Power में हिस्सेदारी और चुर्क एसेट्स खरीदने लिए किया समझौता, 4193 करोड़ से अधिक में हुई डील

₹1655 सस्ती हुई चांदी, सोने में भी गिरावट, देखें अपने शहर में 24-22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट, जानें चांदी के ताजा भाव