20% अपर सर्किट पर पहुंचा यह डिफेंस स्टॉक, भारतीय सेना के लिए सफल ड्रोन ट्रायल ने मचाया धमाल
सरकार लगातार “Make in India” और स्वदेशी रक्षा उपकरणों को बढ़ावा दे रही है. इसी बीच एक स्मॉलकैप डिफेंस कंपनी ने भारतीय सेना के लिए अपने ड्रोन का सफल परीक्षण करके बाजार का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. ड्रोन ट्रायल की खबर आते ही कंपनी के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और शेयर 20 प्रतिशत के अपर सर्किट पर पहुंच गया.
Defence Stocks: भारत में रक्षा सेक्टर तेजी से मजबूत हो रहा है और ड्रोन टेक्नोलॉजी इस बदलाव का बड़ा हिस्सा बन चुकी है. सरकार लगातार “Make in India” और स्वदेशी रक्षा उपकरणों को बढ़ावा दे रही है. इसी बीच एक स्मॉलकैप डिफेंस कंपनी ने भारतीय सेना के लिए अपने ड्रोन का सफल परीक्षण करके बाजार का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. ड्रोन ट्रायल की खबर आते ही कंपनी के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और शेयर 20 प्रतिशत के अपर सर्किट पर पहुंच गया.
निवेशकों के बीच इस खबर को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला, क्योंकि कंपनी ने हाई-टेक ड्रोन सिस्टम की सफल क्षमता का प्रदर्शन किया है. यह कंपनी रक्षा उपकरण, एयरोस्पेस सिस्टम और प्रिसिजन इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स बनाने का काम करती है. कंपनी का मानना है कि सफल ट्रायल के बाद उसे भविष्य में बड़े रक्षा ऑर्डर मिलने की संभावना बढ़ सकती है.
20% चढ़ा NIBE Limited का शेयर
स्मॉलकैप डिफेंस कंपनी NIBE Limited के शेयर गुरुवार को 20 प्रतिशत के अपर सर्किट पर पहुंच गए. कंपनी का शेयर 1,175 रुपये के पिछले बंद भाव से उछलकर 1,410 रुपये तक पहुंच गया. हालांकि बाद में इसमें थोड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली और शेयर करीब 1,290 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा. कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब 1,927 करोड़ रुपये है.
सफल रहा Vayu Astra-1 ड्रोन ट्रायल
कंपनी ने भारतीय सेना के लिए अपने Vayu Astra-1 Loitering Munition ड्रोन का सफल परीक्षण किया. यह ट्रायल राजस्थान के पोखरण और उत्तराखंड के जोशीमठ में किया गया. कंपनी के मुताबिक ड्रोन ने 100 किलोमीटर दूर मौजूद लक्ष्य को बेहद सटीक तरीके से निशाना बनाया. इस दौरान 10 किलोग्राम वॉरहेड का इस्तेमाल किया गया और इसकी सटीकता 1 मीटर से भी कम रही. ड्रोन ने एक ही मिशन में abort, attack और re-attack जैसी एडवांस क्षमताओं का भी प्रदर्शन किया.
रात में भी सफल हमला
कंपनी ने बताया कि anti-armor strike trial के दौरान ड्रोन ने रात में infrared कैमरे की मदद से हमला किया और पहली कोशिश में ही लक्ष्य को निशाना बना लिया. इसके अलावा Ground Control Station से 70 किलोमीटर दूर मौजूद Forward Control Station तक सफल कंट्रोल ट्रांसफर भी किया गया. इससे कंपनी की आधुनिक तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन हुआ.
ऊंचाई वाले इलाके में भी दिखाया दम
- उत्तराखंड के जोशीमठ इलाके में ड्रोन ने 14,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर 90 मिनट से ज्यादा समय तक उड़ान भरी.
- मिशन पूरा होने के बाद ड्रोन को सुरक्षित तरीके से वापस भी रिकवर किया गया ताकि उसे दोबारा इस्तेमाल किया जा सके.
- यह सफलता भारत के बढ़ते ड्रोन और डिफेंस टेक्नोलॉजी सेक्टर में कंपनी की मजबूत स्थिति को दिखाती है.
कंपनी क्या काम करती है?
- NIBE Limited रक्षा उपकरणों और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम बनाने का काम करती है.
- कंपनी डिफेंस व्हीकल पार्ट्स, स्ट्रक्चरल कंपोनेंट्स और सिस्टम इंटीग्रेशन जैसे प्रोडक्ट्स तैयार करती है.
- कंपनी भारतीय रक्षा संगठनों के साथ काम करती है और “Make in India” पहल के तहत स्वदेशी निर्माण पर फोकस कर रही है.
वित्तीय प्रदर्शन मिला-जुला
हालांकि कंपनी के हालिया तिमाही नतीजे कमजोर रहे हैं. Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 149 करोड़ रुपये से घटकर 59 करोड़ रुपये रह गया. वहीं कंपनी 2 करोड़ रुपये के मुनाफे से 19 करोड़ रुपये के घाटे में पहुंच गई. फिर भी पिछले दो साल में कंपनी की कमाई और मुनाफे की ग्रोथ काफी मजबूत रही है, जिस वजह से निवेशकों की नजर इस शेयर पर बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: पावर सेक्टर के इस स्टॉक का चला जादू! 5 साल में 1 लाख बने 23 करोड़, 80 पैसे के शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
22 मई को Paytm, Maruti Suzuki, GAIL, Sun TV समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्राडे में दिख सकती है हलचल!
IPO मार्केट में होने वाला है बड़ा बदलाव! Sebi लाने जा रहा नया प्राइस डिस्कवरी रूल
जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच फार्मा स्टॉक्स ने किया कमाल, एक महीने में आई 31% तक की तेजी; इन कंपनियों ने मचाया धमाल
