Ixigo का बड़ा दांव, स्पेन में 125 करोड़ की डील; यूरोप के ट्रैवल मार्केट में धमाकेदार एंट्री; AI और टेक से बढ़ाएगा कारोबार

यूरोप को रेल यात्रा के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा और विकसित बाजार माना जाता है. ऐसे में ixigo के लिए यह कदम काफी अहम माना जा रहा है. कंपनी का लक्ष्य है कि वह अपनी तकनीक और AI की मदद से यहां बेहतर सेवाएं दे और नए ग्राहकों को जोड़े. इस डील से कंपनी को नए बाजार में तेजी से बढ़ने का मौका मिल सकता है.

Ixigo Image Credit: money9live.com

ixigo: भारत की ट्रैवल कंपनी ixigo अब विदेशों में अपना कारोबार बढ़ाने जा रही है. कंपनी ने स्पेन की एक बड़ी ट्रेन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म में हिस्सा खरीदने का फैसला किया है. यह ixigo का पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण है. इसके जरिए कंपनी यूरोप के बाजार में कदम रखेगी. यूरोप को रेल यात्रा के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा और विकसित बाजार माना जाता है. ऐसे में ixigo के लिए यह कदम काफी अहम माना जा रहा है. कंपनी का लक्ष्य है कि वह अपनी तकनीक और AI की मदद से यहां बेहतर सेवाएं दे और नए ग्राहकों को जोड़े. इस डील से कंपनी को नए बाजार में तेजी से बढ़ने का मौका मिल सकता है.

स्पेन की कंपनी में खरीदी हिस्सेदारी

ixigo ने स्पेन की ट्रेन बुकिंग कंपनी Online Travel Solutions में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है. इस डील की कीमत करीब 11.7 मिलियन यूरो यानी 125 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इस प्लेटफॉर्म का नाम Trenes है और यह स्पेन की दूसरी सबसे बड़ी ट्रेन टिकट बुकिंग कंपनी है.

यूरोप में मिलेगा नया बाजार

इस अधिग्रहण के बाद ixigo को यूरोप में अपने कारोबार को बढ़ाने का मौका मिलेगा. Trenes के पास पहले से ही मजबूत ग्राहक आधार और स्थानीय नेटवर्क है. ixigo अपनी तकनीक और AI के जरिए इस प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाने की योजना बना रही है. इससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिलेगा.

एक और कंपनी में निवेश

ixigo ने एक और स्पेन की कंपनी Squad As Service में भी निवेश किया है. इसमें कंपनी ने करीब 45 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है. इसके लिए करीब 4.8 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. ixigo की शुरुआत जून 2007 में IIT कानपुर के पूर्व छात्रों आलोक बाजपेयी और रजनीश कुमार ने धर्मेंद्र यशोवर्धन के साथ मिलकर की थी. यह एक ट्रैवल मेटा-सर्च इंजन के रूप में शुरू हुआ था, जिसका मकसद फ्लाइट बुकिंग को आसान बनाना था.

यह कंपनी गुरुग्राम में शुरू हुई और इसे बनाने का विचार इसलिए आया क्योंकि उस समय भारत में ऑनलाइन ट्रैवल सेक्टर काफी बिखरा हुआ था. ixigo ने इस समस्या को आसान बनाने की कोशिश की. शुरुआत में कंपनी ने अपने दोस्तों और परिवार से मिले पैसों से काम शुरू किया था.

यह भी पढ़ें: India-Brazil Trade Deal पर अगले हफ्ते लगेगी मुहर! फार्मा, हेल्थ, खनिज और वीजा पर बड़े समझौते की है तैयारी

Latest Stories

LPG संकट में चमका UP का यह गांव, नहीं करते सिलेंडर का इस्तेमाल, खुद बनाते हैं गैस, ₹400 में बनाते हैं महीने भर खाना

सर्विसेज PMI 14 महीने के निचले स्तर पर, मैन्युफैक्चरिंग 53.9 तक गिरा, जानें क्या है गिरावट की वजह

गोल्ड मार्केट में हलचल, ₹1.5 लाख के नीचे फिसला सोना; जानें आपके शहर में क्या है 24 कैरेट का ताजा रेट

Silver Price Today: सस्ती हुई चांदी! 6 अप्रैल को क्या हैं सिल्वर के भाव? जानें दिल्ली, पटना समेत आपके शहर के ताजा रेट

होर्मुज खुलते ही कच्चे तेल का प्रोडक्शन बढ़ाएंगे OPEC के ये 8 देश, ब्रेंट $110 पहुंचा, WTI $112 पार

ईरान-इजरायल संकट से भारत को हो सकता है फायदा, डेटा सेंटर सेक्टर में बढ़ी मांग; 200-500 MW कैपेसिटी शिफ्ट होने के संकेत