India-Brazil Trade Deal पर अगले हफ्ते लगेगी मुहर! फार्मा, हेल्थ, खनिज और वीजा पर बड़े समझौते की है तैयारी
भारत और ब्राजील के रिश्तों में बड़ा बदलाव आने वाला है. राष्ट्रपति लूला की भारत यात्रा से पहले दवाइयों, जरूरी खनिजों और एविएशन सेक्टर से जुड़े अहम समझौतों पर काम पूरा किया जा रहा है. साथ ही भारतीय पर्यटकों को 10 साल का मल्टीपल एंट्री वीजा देने का फैसला लोगों के आपसी संपर्क को और मजबूत कर सकता है.
India-Brazil Trade Deal: भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक और कारोबारी रिश्ते अगले हफ्ते एक नया मोड़ ले सकते हैं. ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा अगले हफ्ते भारत के दौरे पर रहेंगे जब दोनों देश ट्रेड डील पर हस्ताक्षर करेंगे. आधिकारिक भारत यात्रा से पहले दोनों देशों के अधिकारी कई अहम समझौतों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. इन समझौतों का असर दवाइयों के कारोबार से लेकर जरूरी खनिजों, एविएशन और लोगों के आपसी संपर्क तक देखने को मिल सकता है.
फार्मा और हेल्थ सेक्टर में बढ़ेगा सहयोग
ब्राजील के भारत में राजदूत केनेथ एच दा नोब्रेगा ने बताया कि हेल्थ सेक्टर से जुड़ा एक अहम समझौता इस यात्रा के दौरान साइन हो सकता है. उन्होंने कहा कि ब्राजील की पब्लिक हेल्थ केयर सिस्टम को बड़ी मात्रा में दवाओं की जरूरत होती है. ऐसे में भारत की फार्मा कंपनियां, जो किफायती कीमतों पर दवाइयां उपलब्ध कराती हैं, इस बाजार के लिए पूरी तरह तैयार हैं. यह समझौता दोनों देशों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
ब्राजील अपने क्रिटिकल मिनरल्स सेक्टर को तेजी से विकसित कर रहा है. इस सेक्टर में भी भारत और ब्राजील के बीच एक समझौते की उम्मीद है. भारत की नजर लैटिन अमेरिका में मौजूद बड़े खनिज भंडारों पर है, जो भविष्य की इंडस्ट्री और एनर्जी जरूरतों के लिए अहम माने जाते हैं.
एविएशन सेक्टर में Adani-Embraer की डील
इस यात्रा के दौरान एविएशन सेक्टर से जुड़ा एक और अहम समझौता होने की संभावना है. पीटीआई ने राजदूत के हवाले से रपोर्ट किया है कि अडाणी ग्रुप और ब्राजील की कंपनी एम्ब्रेयर के बीच दूसरा MoU साइन किया जा सकता है. हाल ही में अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और एम्ब्रेयर ने भारत में रीजनल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के निर्माण के लिए समझौता किया था.
वीजा नियमों में बड़ी राहत
लोगों के आपसी संपर्क को बढ़ाने के लिए ब्राजील ने भारतीय पर्यटकों के लिए 10 साल का मल्टीपल एंट्री टूरिस्ट वीजा शुरू करने का एलान किया है. इसके अलावा, बढ़ते व्यापार और निवेश को देखते हुए भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए बिजनेस वीजा नियमों को भी आसान किया जा सकता है.
Latest Stories
IND vs PAK: न बाबर, न कप्तान सलमान आगा… T20 WC में ये खिलाड़ी पाक का सबसे अमीर सितारा; जानें किसके पास कितना खजाना
Gold Silver Rate Today 14-02-2026: 5 दिनों में सोना ₹2000 से ज्यादा सस्ता, चांदी 7730 रुपये लुढ़की, सिल्वर अभी भी हाई से 42% नीचे
Ind-Pak मैच बना ‘सोने की खान’, 10 सेकंड के एड के लिए 70 लाख तक खर्च करने को तैयार कंपनियां; लिस्ट में अमूल और ब्रिटानिया भी शामिल
